रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। गुरूग्राम में 47वीं राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय बाजीदपुर सबोली के विधार्थियों के मॉडल स्वच्छता एवम् स्वास्थ्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सोनीपत जिले का नाम रोशन किया। छात्रों ने इस माडॅल को तैयार में सहयोग और प्रेरणा का श्रेय अपने विज्ञान अध्यापक संजय जैन को देते हुए कहा कि यह सब उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही संभव हो पाया है। विज्ञान अध्यापक संजय जैन ने कहा कि उनके विद्यालय के विधार्थियों द्वारा बनाया यह मॉडल अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाएगा। हमें विश्वास है कि स्वच्छता और स्वास्थ्य विषय पर बनाया गया है। मॉडल अवश्य ही राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। विद्यालय की इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने विशेष रूप से छात्रों एवम् विद्यालय के समस्त स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस हमें सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। विजयी छात्रों एवम अध्यापक के विद्यालयों में पहुंचने पर प्राचार्य चांद किशोर ने कक्षा नौवीं के छात्र विनय व विज्ञान अध्यापक संजय जैन का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि विनय का यह मॉडल प्रगति मैदान में लगने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा, जहां इसे लाखों लोग देख पायेगें।