कृष्ण कुमार 28 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की पब्लिक हेल्थ ब्रांच के कृष्ण कुमार 28 वर्ष की सेवा के बाद आज विदाई पार्टी आयोजित की गई। विदाई पार्टी समारोह की अध्यक्षता जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज एवं संचालन राज्य कार्यालय सचिव विनोद शर्मा ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्य कार्यालय सचिव विनोद शर्मा ने बताया कि कृष्ण कुमार अपनी 28 वर्ष 9 महीने की लंबी सेवा अवधि के बाद सकुशल स्वास्थ्य के साथ विभाग से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने कहा कि कृष्ण कुमार ने सभी कर्मचारियों के लिए मिशाल पेश की है। अपनी ड्यूटी के प्रति ईमानदारी के साथ और संगठन को अपने परिवार की तरह तन, मन, धन, से सहयोग किया है। इस मौके पर जिला प्रधान विष्णु दत्त ने मौजूद कर्मियों को बताया कि आगामी 6 दिसम्बर 2019 को बीएंडआर विभाग के अधिक्षक अभियंता को कर्मचारियों की मांगों बारे में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर राज्य कार्यालय सचिव विनोद शर्मा, जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज, सुबे सिंह, सतीश कुमार, धूप सिंह लाकड़ा शंभू, तेज़ प्रकाश गौड़, सतबीर, रामेश्वर, महेंद्र, सुरेश, राजबीर,सुंदर चौहान, अमित, विनोद, दिलीप, धर्मेंद्र, बलवंत, श्याम सुन्दर, मौसम, आनन्द आदि सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।