ब्रिटिश संसद, लंदन में लिटिल एंजल्स स्कूल के चेयरमैन आशीष आर्य को मिला सम्मान
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। शैक्षिक क्षेत्र में कार्यरत संस्था इंटेलिजेंट माईंड्स ट्रस्ट द्वारा सोनीपत लिटिल एंजल्स सी.सै. स्कूल के चेयरमैन आशीष आर्य चेयरमैन को शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए बिट्रिश संसद में आयोजित समारोह में ‘एक्सिलेंस इन स्कूल एजुकेशन अवार्ड 2019’ हाउस ऑफ कॉमर्स, प्रदान किया गया। यह अवार्ड उनको ‘‘विशेष बच्चों’’ की शिक्षा के लिए किए गये सराहनीय कार्यों के लिए भी दिया गया। यह सम्मान अध्यात्मिक गुरू गौर गोपाल दास, ब्रिटिश सांसद श्रीमती सीमा मल्हौत्रा, सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज और इंटेलिजेंट माईंड्स ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा प्रदान किया गया। इस समारोह में साहित्य, राजनीति एवं शिक्षा के क्षेत्र की तमाम हस्तियां मौजूद थी। इस अवसर पर विश्वभर से आए शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। आशीष आर्य ने इस सम्मान का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता और लिटिल एंजल्स स्कूल के संस्थापक डॉ. वी.पी. आर्य, स्कूल सरपरस्त स्वर्गीय बी.एल. मल्हौत्रा, धर्मपत्नी डॉ. नेहा आर्य एवं अपने लिटिल एंजल्स परिवार को दिया। उन्होंने बताया कि लिटिल एंजल्स परिवार के प्रत्येक सदस्य के अथक परिश्रम और प्रयास से यह सम्मान प्राप्त हुआ। इस प्रोत्साहन को प्राप्त कर उन्हें और ऊर्जा मिली है, जिससे वे शिक्षा, खेल एवं विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में और अधिक प्रयास करेंगे। लिटल एंजल्स स्कूल के चेयरमैन आशीष आर्य को मिले ‘एक्सिलेंस इन स्कूल एजुकेशन अवार्ड 2019’ से शहरवासियों के अलावा स्कूल स्टाफ में भी खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल चेयरमैन आशीष आर्य को जिले के बुद्धिजीवियों के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्ति भी बधाई दे रहे हैं। इस अवसर पर आशीष आर्य को डॉक्टर नेहा आर्य, आशा गोयल, प्रोमिला सहगल, गीता अरोड़ा, सोनिया अरोड़ा, प्रदीप मल्होत्रा, विवेक आर्य, राकेश वर्मा व अन्य लिटल एंजल्स परिवार के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।