रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत।< उपायुक्त डा. अंशज सिंह ने लोकतंत्र के महापर्व में धर्मपत्नी निशी सिंह के साथ आहुति डाली। उन्होंने न्यू कोर्ट रोड स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाये गये बूथ नंबर-163 में मतदान किया। हरियाणा राज्य के आम विधानसभा चुनावों में उपायुक्त डा. अंशज सिंह ने एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदान किया। अत्यधिक व्यस्तताओं व जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने मतदान के लिए समय निकाला। मतदान करने के उपरांत उपायुक्त ने कहा कि लेाकतंत्र में मतदान का सर्वाधिक महत्व है। हर मतदाता को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उपायुक्त डा. अंशज सिंह ने मतदान करने से पूर्व कंट्रोल रूम से जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में जारी मतदान प्रक्रिया की रिपोर्ट ली। उन्होंने सभी विधानसभाओं की स्थिति की गंंभीरता से पड़ताल की। इस दौरान उनके साथ कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा भी उपस्थित रही। कंट्रोल रूम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश शंभू तथा उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे।