रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार ने कहा कि दस साल से सोनीपत के लोग ठगे जा रहे है। नगर निगम का चुनाव नहीं करवाने दिया गया, जिसकी वजह से विकास की गति शून्य हो गई। जाति का जहर घोलकर बरगालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता अब इन हथकंडों में नहीं आने वाली। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार ने सिक्का कालोनी, चार मरला, नंदवानी नगर, जीवन नगर, माडल टाऊन, सुभाष चौक, इंद्रा कालोनी, सेक्टर-7, ओमेक्स सिटी, रामनगर, आर्य नगर, शास्त्री कालोनी, इंडियन कालोनी, आदर्श नगर, चावला कालोनी, कोठ मोहल्ला, मशद मोहल्ला, कच्चे क्वार्टर, सेक्टर-15,14,12,23, पटेल नगर, नरेंद्र नगर, डबल स्टोरी सहित दर्जनों स्थानों पर रफ्तारी प्रचार करते हुए क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार ने कहा कि जब विधायक को जनता नकारती दिखी तो उन्होंने बाहरी नेताओं के सहारे लेकर शहरवासियों को बरगलाने की कोशिश करने लगे, लेकिन जनता ऐसे धाखेबाजों को सबक सिखाने के लिए 21 अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार कर रही है। क्योंकि दस साल विधायक ने पेरिस के सपने दिखाने सोनीपत की जनता के साथ विश्वासघात करने का काम किया। कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद शहर में विकास को रफ्तार नहीं मिली। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार ने शहरवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें विधानसभा में भेजने पर शहरवासियों को गर्व महसूस होगा, छोटी से छोटी समस्या का शहर से समाप्त कर देंगे। इस दौरान पूर्व विधायक देवराज दिवान, मोहन मदान, अशोक छाबड़ा, अशोक अरोड़ा, कमल हसीजा, राजू मदान, पवन बंसल, निखिल मदान, अशोक अरोड़ा, ललित दिवान, सुभाष मदान, अशोक चौपड़ा, रवि कपूर, रवि बत्रा, पंडित अशोक, दिवान जी दिवान, बिजेंद्र मलिक, संजय, सतपाल गुलिया, भलेराम जांगड़ा, डॉ सतबीर निर्माण, सीमा शर्मा सहित बड़ी तादाद में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।