हिसार। चुनावी गहमागहमी के मध्य सुहागिनों के त्यौहार करवा चौथ की पूर्व संध्या पर सामाजिक संस्था की ओर से गांव ढंढूर स्थित एम.जी. हेरिटेज में ठेठ हरियाणवीं अदांज देसी करवा क्वीन -2019 का आयोजन किया गया। जिसमें दर्शन श्योराण को करवा क्वीन-2019 तो को सरोज विसरवाल को रनर चुना गया। जानकारी देते हुए एडवोकेट मीनू सिंगला ने बताया कि गांव ढंढूर स्थित एम.जी. हेरिटेज में आयोजित इस देसी करवा क्वीन ईवेंट में हिसार, भिवानी व जींद की 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें हिसार की दर्शना श्योराण को तीज क्वीन चुना गया, जबकि भिवानी की सरोज विसरवाल रनर रही। इसी कड़ी में जींद जिले से बनारसी दनौदा तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान सभी प्रतिभागियों के श्रृंगार, देसी गायन व नृत्य विद्याओं के आधार इनका तीन चरणों में चयन किया गया।