राजेश सलूजा, बरवाला। बरवाला हलका का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। इसलिए हलका के विकास के लिए कमल का फूल खिलाने का काम करें। यह बात आज बरवाला हल्का के प्रभारी मेयर गौतम सरदाना ने जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कही। गौतम सरदाना का बरवाला पहुंचने पर फूल मालाओं के साथ बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शहर वासियों ने भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान गौतम सरदाना ने कहा कि चुनाव में विरोधी प्रत्याशी बरवाला हलका के विकास को लेकर बात करने से बच रहे हैं। पूर्व की कांग्रेस और उससे पूर्व इनेलो सरकार में बरवाला हलका में कितना विकास हुआ यह सभी जानते हैं। पूर्व की सरकारों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया था जो लोग सत्ता के सहारे अपना विकास करते थे, आज वो तिहाड़ जेल में बैठे हैं और उनकी पार्टी के प्रत्याशी भ्रष्टाचार मुक्त बरवाला की बात करते हैं। भाजपा सरकार ने पांच साल में भ्रष्टाचार को खत्म किया है। प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षित पंचायतों का गठन करवाया, जिससे विकास कार्यों में गुणवत्ता आई और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी हलकों में समान रूप से विकास कार्य करवाएं, चाहे वहां पर भाजपा का विधायक ना हो। बरवाला हलका में भाजपा सरकार ने पांच सालों में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी। हलका के विकास को लेकर जितने भाजपा सरकार में हुए उतने कभी भी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि बरवाला हल्के का विकास केवल भाजपा ही करवा सकती है। इसलिए आज हलका की जनता भाजपा से जुड़ रही है। जनता से मिल रहे समर्थन से भाजपा की जीत तय है। इस दौरान उनके साथ पार्षद अनिल संदूजा, राजेश सलूजा, रवि सरदाना, नवीन काठपाल, विक्की रहेजा, महामंत्री राहुल चोपड़ा, राजा मेहता और सुमित सरदाना सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।