अमन अटकान, सोनीपत। यमुनानगर में आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय लॉन टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल सोनीपत की मुस्कान ने अंडर-16 में स्वर्ण पदक और अंडर-14 में खुशी ने रजत पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। इस चैंपियनशिप में लगभग 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाइनल में मुस्कान ने यमुनानगर की याना गुप्ता को 4-1, 4-0 स्कोर से कड़े संघर्ष के बाद टाईटल पर कब्जा किया। वहीं खुशी ने अंडर-14 के फाइनल में यमुनानगर की याना से 2-4, 2-4 स्कोर से खेलते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया। इस चैंपियनशिप में अर्णव, हर्ष मलिक, विनती, दीप्ति, वर्शा, रिजुल, अभिमन्यु, कुणाल, नैंसी, ईषिका, कृश, आरव और रिद्म ने फाइनल और सैमीफाइनल तक खेला। विद्यालय के चेयरमैन आशीष आर्य, डॉ. नेहा आर्य, प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में भी बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।