पूर्व कांग्रेस प्रदेश संगठन सचिव महेंद्र नारंग सहित अनेक पूर्व पार्षद भाजपा में शामिल
राजेश सलूजा, बरवाला । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बरवाला में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पूनिया के पक्ष में वोट करने की अपील की। मुख्यमंत्री बरवाला जन आशीर्वाद सभा में उमड़ी भीड़ से गदगद नजर आये और कहां आज मुझे विश्वास हो गया कि बरवाला की जनता प्रचंड बहुमत से बरवाला में कमल खिलाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज कांग्रेसी कहती हैं कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है, उन्हें प्रदेश की नहीं अपने दलालों की चिंता है। जो लोग पहले नौकरी के नाम पर दलाली लेते थे, उन दलालों की दलाली बंद करके उनके कुर्ते पजामें को खूंटी पे टांगने का काम भाजपा सरकार ने किया है। भाजपा की इन्हीं जनकल्याणकारी नीतियों के कारण प्रदेश में भाजपा के प्रति माहौल बनता जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पूनिया को आज बरवाला में बड़ी सफलता मिली जब पूर्व कांग्रेस संगठन सचिव सहित अनेक पूर्व पार्षद आज विभिन्न पार्टियां छोड़कर भाजपा में शामिल हुऐ। पूर्व कांग्रेस संगठन सचिव महेंद्र नारंग, पूर्व पार्षद राजा मेहता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रवि सरदाना, पूर्व पार्षद राजू घोड़ा, पूर्व पार्षद रमेश सरदाना, पूर्व पार्षद राजेश सैनी, पूर्व पार्षद पवन ढींगरा, पूर्व पार्षद सुनीता सेतिया, पूर्व चेयरमैन हेमराज गुदंली, रामलाल पाहुजा, राजू प्रजापति तलवंडी सहित अनेक भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसभा में पहुंचने पर विधायक वेद नारंग और हिसार महापौर गौतम सरदाना ने गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बरवाला प्रभारी गौतम सरदाना, जिला प्रभारी ओपी पहल, विधायक वेद नारंग, पूर्व राज्यसभा सांसद रणबीर गंगवा, उकलाना भाजपा प्रत्याशी आशा खेदड़, वीर चक्र कैप्टन भूपेंद्र, मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, राजपाल नियाना, मंडल अध्यक्ष लीला, साधु राम जाखड़, मीडिया प्रभारी हनी नागपाल, प्रवीण सैनी डॉक्टर सचिंदर जैन, डॉ नवनीत गोयल, नगर पालिका चेयरमैन प्रोमिला बादल, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सजन गर्ग, इंद्रजीत शेखावत, मनीष गोयल, पार्षद अनिल संदूजा, नवीन कठपाल, पार्षद मोनू संदूजा और पार्षद पुनीत जावा कई पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।