रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। सिरसा में आयोजित बैडमिंटन चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल सोनीपत के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक, 10 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस चैंपियनशिप में नॉर्थ जॉन के लगभग 1650 खिलाड़ियों ने भाग लिया अंडर-14, बालक वर्ग में हर्षित, दीशांत सरोहा और शशांक कुमान ने ओपी. जिन्दल मॉडल स्कूल हिसार को 2-0 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। अंडर-14, बालिका वर्ग में कोमल सरोहा, खुशबू आंतिल, डैलिशा और सिद्धी गुलिया ने 2-0 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। अंडर-19, बालक वर्ग में शाश्वत दलाल, गुरदीप, जयंत और अंकुर दहिया ने आर.के.पी. सीनियर सै. स्कूल, रोहतक को 2-0 के स्कोर से हराकर रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-17, बालिका वर्ग में अपूर्वा, मुस्कान चहल, कृतिका ने सैक्टर-14, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, गुरूग्राम को हराकर कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया। अंडर-17, बालक वर्ग में कनिष्क चौधरी, आर्यन तुशीर, सन्नी, देवव्रत मान ने ओ.पी.एस. विद्या मंदिर, करनाल को हराकर कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया। वहीं अंडर-19, बालिका वर्ग में महिमा, खुशी अंतिल और विनिता ने ओम प्रकाश बंसल मॉडल स्कूल को हराकर कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया। विद्यालय में सभी विजयी खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के चेयरमैन आशीष आर्य, डॉ. नेहा आर्य, प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी। चेयरमैन आशीष आर्य ने सभी खिलाड़ियों की खेल-भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी बेहतर खेल-प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।