राजेश सलूजा, हिसार। युवा भाजपा नेता नवीन कठपाल को भाजपा युवा मोर्चा का जिला सचिव व अनिल शर्मा सातरोड को भाजपा किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण दत्त शर्मा और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण सरसाना ने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुनिया से सलाह मशवरा कर नवीन काठपाल को जिला सचिव एवं अनिल शर्मा सातरोड को भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन एवं जिला कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू, निगरानी कमेटी चेयरमैन डॉ वजीर गिल, महामंत्री राहुल चोपड़ा, मीडिया प्रभारी हनी नागपाल, शक्ति केंद्र प्रमुख कृष्ण सलूजा, नगर पालिका पार्षद अनिल संदूजा, सदस्यता प्रमुख प्रवीण सैनी, अनूप सैनी और इंद्रजीत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।