डेपुटेशन पर गए कर्मियों ने की बैठक
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की पब्लिक हेल्थ ब्रांच सोनीपत की आपातकालीन मीटिंग यूनियन कार्यालय जलघर पानी की टंकी नजदीक लघु सचिवालय के प्रांगण में संपन्न हुई। मीटिंग में जल एवं मल विभाग के सभी कर्मचारी साथियों ने भाग लिया। जन स्वास्थ्य विभाग से नगर निगम में गए हुए कर्मचारी जिसकी संख्या पक्के कर्मचारियों की 160 और कच्चे कर्मचारियों की 150 है। डेपुटेशन पर गए कर्मचारियों का 1 वर्ष पूरा हो चुका है। नगर निगम में गए हुए कर्मचारी एक साल में बहुत ज्यादा प्रताड़ित हुए हैं, जैसे नगर निगम में कर्मचारियों को ना तो डेपुटेशन एलाउंस मिला और ना ही अन्य सुविधाएं। जैसे सिवरमैन को तेल साबुन, गम बूट, गैस किट, जूते डांगरी, रेनकोट आदि कुछ नहीं मिला। जन स्वास्थ्य विभाग से नगर निगम में गए हुए कर्मचारियों का वेतन भी समय पर नहीं मिलता है। कच्चे कर्मचारियों का वेतन 4 महीने से अभी तक भी नहीं मिला है। इनके लिए संगठन ने धरना प्रदर्शन, रैली, कैबिनेट मंत्री कविता जैन आवास पर प्रभात फेरी आदि सब कुछ करने के बावजूद भी कर्मचारी की समस्याओं के प्रति सरकार और प्रशासन गंभीर नहीं है। आज निगम में गए हुए कर्मचारियों ने अपनी प्रस्थान रिपोर्ट नगर निगम को दी और आगमन रिपोर्ट पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग को दी। सभी संगठनों ने फैसला लिया कि अब सभी कर्मचारी जो पब्लिक हेल्थ से नगर निगम में गए थे, वह सभी कर्मचारी और अधिकारी पब्लिक हेल्थ इंजीनियर विभाग में ही वापस आ गए है और यही रहेंगे। पीडब्ल्यूडी जन स्वास्थ्य विभाग में जितने भी संगठन काम कर रहे हैं, उन सभी संगठनों ने फैसला लिया की सभी कर्मचारी अपने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में ही कार्य करेंगे। मीटिंग में सभी संगठनों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सचिव विनोद शर्मा, जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज, सुबे सिंह, धूप सिंह, रामलाल, रणबीर दलाल, विनोद, राजकुमार, राजेंद्र, सुशील, रविकांत, सतबीर, राजबीर, शंभू कुमार, नरेश, अमित कुमार, सुंदर चौहान, दलीप, धर्मेंद्र, राजबीर टांक, रामेश्वर आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।<