विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता तैयार रहें : कुमारी शैलजा
wp:image {“id”:24713} –>
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरते हुए कहा कि टिकट चाहे किसी को भी मिले। कार्यकर्ता उसे जीता कर भेजने का काम करे। विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक है और ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रही हैं। इसीक्रम में आज सोनीपत में भी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हाईकमान चाहे किसी को भी टिकट देकर मैदान में उतारे। कार्यकर्ता उसे जीता कर विधानसभा भेजने का काम करें। इस मौके पर भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से हर वर्ग दुखी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश भर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के तहत आज सोनीपत में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता तैयार रहें और हाईकमान चाहे जिसे टिकट देकर मैदान में उतारे कार्यकर्ता बिना किसी गुटबाजी के उसे जिताने का काम करें। हरियाणा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल के अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार और घोटालों के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। भर्ती से लेकर खनन तक में घोटाले ही घोटाले इस राज में हुए हैं। कांग्रेस जनता के रायशुमारी करके उनके सुझावों के अनुरूप घोषणापत्र तैयार करेगी। इस घोषणापत्र में हर वर्ग की भलाई की नीतियों को शामिल किया जाएगा। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा विकास में नंबर एक प्रदेश हुआ करता था, लेकिन भाजपा की सरकार ने इसे विकास में पीछे धकेल कर अपराध में नंबर एक प्रदेश बना दिया है। युवाओं की नौकरियों को बेचने का काम इस राज में हुआ है। बावजूद इसके सरकार में बैठे लोग ईमानदारी का ढिंढोरा पिटते नहीं थकते हैं। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओ से हाथ उठवा कर प्रस्ताव पास कराया कि पार्टी जिसे भी टिकट देकर मैदान में उतारेगी, सभी मिलकर ईमानदारी से उसे जीताने का काम करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है, जहां गरीब और आमजन के हित की बात होती है। कांग्रेस में गरीब और कमेरे वर्ग के लिए नीतियां बनाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंहकार में डूबी हुई है, सत्ता के नशे में चूर होकर वह जमीनी हकीकत से दूर जा रही है। जबकि हकीकत यह है कि प्रदेश की जनता उनसे तंग आ चुकी है। इस बार प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है और कांग्रेस, भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में गरीब और पिछड़े के हितों में अनेक योजनाएं लागू की थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने इन सारी योजनाओं को बंद कर दिया। गरीबों के प्रति भाजपा की नीतियां सही नहीं है। अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो दोबारा इनको शुरू किया जाएगा।