ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिखाया आक्रोश
सितम्बर तक माफी मांगे मुख्यमंत्री, 22 सितम्बर को ब्राह्मण समाज की फिर महापंचायत कुरुक्षेत्र में
राजेश सलूजा, बरवाला। जन आशिर्वाद यात्रा के दौरान 4 सितंबर को हर्ष मोहनं भारद्वाज के गर्दन काटने के वायरल वीडियो के बाद आक्रोश में आया ब्राह्मण समाज ने प्रदेश स्तरीय महापंचायत का आयोजन ब्राह्मण धर्मशाला बरवाला में किया गया। महापंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिराम दीक्षित व प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा सहित पूरे हरियाणा के ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने महापंचायत में हिस्सा लिया । महापंचायत में पूरे हरियाणा से आये ब्राह्मण समाज के लोगो ने अपनी बात रखी । पंचायत में कई अहम फैसले लिये गए। पंचायत के बाद पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 18 सितम्बर तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल सार्वजनिक तौर पर ब्राह्मण समाज से माफी मांगे नहीं तो 22 सितम्बर को ब्राह्मण समाज 36 बिरादरी की मीटिंग बुला कर हरियाणा की न्याय भूमि कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल देगे ओर चुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ब्राह्मण समाज विरोध करेगा। ब्राह्मण समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर मुख्यमंत्री द्वारा ब्राह्मण समाज के अपमान के बारे में अवगत करवाया जायेगा । उन्होंने दूसरा फैसला ब्राह्मण समाज के लिये भी लिया जो भी ब्राह्मण समाज का व्यक्ति परशुराम राम का बरछा ब्राह्मण समाज के आलावा ओर किसी को भेट करेगा ब्राह्मण समाज उसका सामाजिक बहिष्कार करेगा । पंचायत के बाद समाज के लोगो ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला भी फूंका।
यह था पूरा मामला
चार सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा बरवाला पहुंची थी। यात्रा के स्वागत के लिये कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य हर्षमोहन भारद्वाज भी अपने काफिले के साथ बरवाला में स्वागत किया गया था। परशुराम का बरछा मुख्यमंत्री के हाथ में था, जब हर्षमोहन उनको पीछे से चांदी का मुकट पहनाने लगे तो मुख्यमंत्री पीछे मुड़कर बोले गर्दन काट दूंगा। जैसा कि वीडियो क्लिप में दिखाया जा रहा है। यात्रा बरवाला 4 सितम्बर को पहुंची थी, वीडियो वायरल 8 सितम्बर को हुआ था, तभी से ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर आक्रोशित है, वो एक बात बोल रहे हैं बरछा भी हमारा ओर गर्दन भी हमारी।