भादो मेले में 17,45,345 श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण
देवघर (झारखंड)। भादो मेला, 2019 के दौरान 16 अगस्त से 14 सितंबर तक 30 दिनों में कुल 17,45,345 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है, जिनमें 11,30,129 पुरूष, 5,26,426 महिलाएं, 88,790 बच्चें शामिल है। उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने जानकारी दी कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावे सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में एनडीआरएफ के साथ-साथ पुलिस बल के जवान व दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में कांवरियों को स्वास्थ्य सुविधाओं कें संदर्भ में उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 04 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र लगाये गये हैं, जहां श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सुविधा की मुकम्मल व्यवस्था की गयी थी।
मजबूती से कार्य कर रहा है सूचना जनसम्पर्क विभाग
इसके अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 03 सूचना-सह-सहायता केन्द्र लगाये गये हैं, ताकि इन सूचना केन्द्रों के माध्यम से बिछुडे हुए कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया जा सके। सूचना केंद्रों में कुल 18 उद्घोषकों की प्रतिनियुक्ति 3 पालियां में की गयी है। भादो मेला के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने कहा कि मेले के 30 दिन बीत चुके हैं। सभी के सहयोग से मेले का सफल संचालन संभव हो सका है। साथ हीं आने वाले अढ़ैया मेले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दण्डाधिकारी, पुलिस अधिकारी, पुलिस बल के जवान, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी पहले के हीं तरह सभी जगहों पर मुस्तैद होकर अपने कर्तव्यों को पालन करेंगे। इसके अलावा उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा बतलाया गया कि जानकारी दी कि अढ़ैया मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए बाबा मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण के लिए दण्डाधिकारियों, डी0एस0पी0, इंस्पेक्टर को वरीय प्रभार के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता
उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के आदेशानुसार मंदिर परिसर स्थित प्रतिनियुक्तियों के वरीय प्रभारी के रूप में परमेश्वर मुण्डा कार्यपालक दण्डाधिकारी एवं सुनील कुमार, अंचलाधिकारी, देवीपुर को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावे क्यू कॉम्प्लेक्स के वरीय प्रभारी के रूप में अशोक कुमार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मोहनपुर एवं विजय कुमार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सारवां को प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ हीं नेहरू पार्क के वरीय प्रभारी के रूप में समरोम बारला, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, देवघर एवं संजय मेहता, अधीक्षक, उत्पाद, देवघर की गई है। इसके अलावे लाईनिंग व्यवस्था के वरीय प्रभारी के रूप में राजेश कुमार, खनन पदाधिकारी एवं श्री प्रशांत कुमार दीपक, जिला मत्स्य पदाधिकारी, देवघर को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह के आदेशानुसार मधुपुर एस0डी0पी0ओ0 बी0एन0 सिंह को निकास द्वार, सारठ एस0डी0पी0ओ0 अरविंद कुमार सिंह को बी0एन0 झा पथ चौक, मुख्यालय डी0एस0पी0 मंगल सिंह जामुदा को नेहरू पार्क व पालोजोरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लीक को क्यू कॉम्प्लेक्स का वरीय प्रभारी बनाया गया है।