जनता के अपार स्नेह का कर्ज सोनीपत के विकास से चुकाएंगे : सुरेंद्र पंवार
>रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। कांग्रेस नेता सुरेंद्र पंवार ने कहा जनता से अपार स्नेह मिल रहा है। दस साल से सोनीपत समस्याओं से जकड़ा हुआ है। इस दीमक से छुटकारा जनता का आशीर्वाद ही दिलवा सकता है। क्षेत्रवासियों से भरपूर साथ मिल रहा है, हर किसी की जुबान पर सोनीपत में परिवर्तन की बात है। शहरवासियों से मिल रहे सहयोग का कर्ज सोनीपत का विकास करके चुकाएंगे। कांग्रेस नेता सुरेंद्र पंवार इंडियन कालोनी में क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस नेता सुरेंद्र पंवार ने कहा कि सोनीपत ने दस साल एक व्यक्ति को विधायक चुनकर शहर के विकास की जिम्मेदारी सौंपी थी। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे। दस साल से सोनीपत में सीवरेज, पेयजल, कच्ची गलियां, बिजली समस्या इस कद्र बढ़ गई है कि वह सोनीपत को दीमक की तरफ विकास में पीछे धकेल रही है। जब लोग आवाज उठाते है तो उनकी सुनवाई नहीं होती। शहर की इंडियन कालोनी में मकान पॉश एरिया की तरह बने हुए है, लेकिन आज भी कच्ची गलियों से लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा। क्षेत्रवासी सीवरेज व कच्ची गली से इतने परेशान है कि वह कांग्रेस नेता सुरेंद्र पंवार को दुखड़ा सुनाते हुए भावुक हो उठे। कांग्रेस नेता सुरेंद्र पंवार ने लोगों को हिम्मत देते हुए कहा कि एक माह बाद आपके आशीर्वाद से विधानसभा में पहुंचकर सोनीपत की छोटी से छोटी समस्या का निदान करवाया जाएगा। जनता से मिल रहे साथ को वह कभी नहीं भूलेंगे। नए सिरे से सोनीपत में विकास की परियोजनाएं लाई जाएगी, जिससे रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य का स्तर बढ़ सके। इस दौरान बिमला देवी, शकीला, शायराबान, मुस्ताक, सतपाल दहिया, जितेंद्र वर्मा, मुकेश, जयभगवान, आशीष डांगी, हिमांशु परूथी, रणदीप, सुमित सहित अन्य मौजूद रहे।