प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस सेवा दिवस के तौर पर मनाएगी भाजपा
राजेंद्र कुमार, सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद संजय भाटिया ने बताया कि पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव आगामी 17 सितंबर को प्रदेशभर में ‘सेवा दिवसÓ के तौर पर मनाया जाएगा। इस कड़ी में आयोजित हो रहे कार्यकर्मों में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्ढा 16 सितंबर से दो दिवसीय हरियाणा प्रवास पर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नड्ढा क्रमश: 16 व 17 सितंबर को झज्जर, सोनीपत व रोहतक कलस्टर की रोहतक तथा पानीपत,करनाल व कुरूक्षैत्र कलस्टर की करनाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इन बैठकों में विशेषत: खिलाड़ी व पूर्व सैनिक मौजूद रहेंगे। भाटिया आज यहां मीडिया से रूबरू हो रहे थे। प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने बताया कि पार्टी को मुख्यमंत्री की जन अशीर्वाद यात्रा से बेहद प्यार व हौसला मिला है। पार्टी ने अब हरियाणा में चार दिवसीय महाजन संपर्क अभियान 11 सिंतबर से चलाने का फैसला लिया है जिसके तहत युवा मोर्चा,महिला मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के 5 से 10 पदाधिकारी बूथ स्तर तक घर द्वार जाकर पार्टी की उपलब्धियों से आमजन को अवगत करवाएंगे। इस दौरान उनके हाथ में पार्टी झंडा,पोस्टर इत्यादि सामग्री नहीं होगी।उन्होंने बताया कि पार्टी को प्रदेशभर से अब तक एक लाख 60 हजार सुझाव आए हैं जिनको पार्टी चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ इस पर काम कर रहे हैं। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट,डबवाली मार्किट कमेटी के चैयरमेन बलदेव सिंह मांगेआना,जिला महामंत्री विजय वधवा भी मौजूद थे। एक सवाल के जबाव में संजय भाटिया ने कहा कि नशा तस्करी में अगर भाजपा का कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता सम्मिलित पाया गया तो उसे किसी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री की ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने नशा को लेकर महिलाओं की श्रृखंला का जिक्र किया ओर कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बात को मंच से सराहा था। उन्होंने मीडिया से आह्वान किया कि नशा तस्करी में शामिल लोगों को उजागर करें,सरकार उस पर अवश्य कार्यवाही करेगी। बता दें कि कल इनेलो नेता अभय चौटाला ने कल एक भाजपा नेता पर ऐलनाबाद क्षेत्र में नशा तस्करी के खुले आरोप लगाए थे। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के पार्टी छोडऩे पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने इसे सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष सोया हुआ है जो एक संवैधानिक खतरा है। उन्होंने कांग्रेस के बिखराव पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि आज प्रदेश में भाजपा मजबूत स्थिति में है तथा प्रदेश में फिर सत्तारूढ़ होगी। आए रोज कर्मचारियों के आंदोलन पर उतारू होने के सवाल पर भाटिया ने कहा कि कर्मचारियों की यह पुरानी लत पड़ी हुई है। तत्पश्चात उन्होंने जिला भाजपा के पदाधिकारियों की एक ;बैठक भी ली।<