पंजाबी चौक में श्री गणपति महोत्सव का शुभारंभ
राजेश सलूजा, बरवाला हिसार। गणेश महोत्सव मंडल के तत्वावधान में सोमवार को बरवाला के गणपति चौक व पंजाबी चौक में श्री गणपति महोत्सव का शुभारंभ हो गया। शुभारंभ अवसर पर मूर्ति की स्थापना समाज सेवी डा. ओमप्रकाश धुपड ने गणेश महाराज की पूजा अर्चना करके की। उन्होंने कहा कि गणपति महाराज सभी के कष्टों को हारने वाले है और इनकों शास्त्रों में प्रथत पूजा का भी अधिकारी माना गया है। हम सभी को गणेश महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा इनकी अराधना करनी चाहिए। मंडल के प्रधान शिव कुमार व उप प्रधान पवन शर्मा ने बताया कि 2 सितम्बर से प्रारंभ होकर श्री गणपति महोत्सव आगामी 8 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान सुबह-शाम पूजा-अर्चना के साथ रात्रि 8 से 11 बजे तक भिन्न-भिन्न भजन मंडलियों द्वारा संकीर्तन एवं मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। 8 सितम्बर को सुबह से ही पूजा-अर्चना के बाद हवन और शाम को भव्य शौभायात्रा के साथ गजानंद का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से यहां के लोग भाईचारे की मिसाल प्रस्तुत करते हैं और सभी धर्मों व वर्गों के लोगों इस कार्यक्रम में बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल प्रधान शिव कुमार सोनी व उपप्रधान पवन शर्मा मंच संचालक अनिल काठपाल, संजय मराठा, मुकेश ककड, सूरज सेतिया, सतीश पठनेजा, विजय सहगल, प्रवीण सोनी, लव शर्मा, कुश शर्मा, धनु कथूरिया, महेश शर्मा, हर्ष भारती, प्रतीक कथूरिया, प्रदीप कथूरिया, प्रेम मखीजा, कालू मखीजा, विकास सोनी, अतुल सोनी, दीपक सोनी, अमित कथूरिया, ताराचंद सोनी, भूप सोनी सहित काफी तादाद में मंडल के सदस्यगण मौजूद थे।