विश्वविद्यालय में तीसरे स्थान पर रही जीवीएम की प्रियंका
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा घोषित एमएससी कैमिस्ट्री पूर्वाद्र्ध के परीक्षा परिणामों में जीवीएम गल्र्ज कालेज की छात्राएं दमदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की टॉप-50 सूची में 20 स्थानों पर कब्जा जमाया है। जीवीएम की प्रियंका ने सफलतम प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर तीसरा स्थान अपने नाम किया है। प्रियंका ने 1150 में से 939 (81.65 प्रतिशत) अंकों के साथ यह उपलब्धि दर्ज की है। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. ज्योति जुनेजा ने टॉप-50 सूची में शामिल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जीवीएम के स्नातकोत्तर कैमिस्ट्री विभाग की प्राध्यापिका नेहा सपड़ा ने जानकारी दी कि एमएससी कैमिस्ट्री पूर्वाद्र्ध के परीक्षा परिणामों में कालेज की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की मैरिट सूची में कालेज की छात्राएं छाई हुई हैं। जीवीएम की छात्रा पारूल ने 1150 में से 921 (80.08 प्रतिशत) अंक लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर 10वां स्थान, रितिका दहिया व अंजलि ने 920 (80.00 प्रतिशत) अंक लेते हुए संयुक्त रूप से 11वां, प्रियंका ने 916 (79.65 प्रतिशत)अंक लेते हुए 13वां तथा प्रियंका रानी ने 913 (79.39 प्रतिशत) अंक अर्जित कर 14वां और नमिता ने 912 (79.30 प्रतिशत) अंक लेकर 15वां स्थान प्राप्त किया है। भारती ने 1150 में से 910 (79.13 प्रतिशत) अंक लेते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर 16वां स्थान, मीनाक्षी ने 905 (78.69 प्रतिशत) अंकों के साथ 19वां, प्रियंका गुप्ता ने 899 (78.17 प्रतिशत) अंक लेकर 23वां, वर्षा रानी ने 898 (78.08 प्रतिशत) अंक झटकते हुए 24वां, भावना हंस ने 897 (78.00 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर 25वां, कोमल ने 892 (77.56 प्रतिशत) अंक अर्जित कर 28वां, सोनिया ने 888 (77.21 प्रतिशत) अंकों के सहारे 32वां, रितिका वत्स ने 881 (76.60 प्रतिशत) अंक लेकर 35वां, रितिका ने 880 (76.52 प्रतिशत) अंक लेते हुए 36वां, नीलम ने 874 (76.00 प्रतिशत) अंक लेकर 41वां, प्रिया ने 866 (75.30 प्रतिशत) अंकों के साथ 46वां तथा प्रियंका ने 865 (75.21 प्रतिशत) अंक अर्जित कर 47वां और अंजलि शर्मा ने 1150 में से 862 (74.95 प्रतिशत) अंकों के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर 49वां स्थान हासिल किया है। एमएससी कैमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष बीके सैनी सहित प्राध्यापिका नेहा सपड़ा, प्रिया त्यागी, पायल त्यागी, मनीषा, वर्षा व शिक्षा ने टॉप-50 में शामिल छात्राओं को बधाई दी है। इस मौक पर प्राचार्या डा. ज्योति जुनेजा ने कहा कि विश्वविद्यालय की टॉप-15 तथा टॉप-50 सूची में जीवीएम की छात्राएं उल्लेखनीय रूप से स्थान कब्जाती हैं। छात्राओं के इस प्रदर्शन ने कालेज को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने छात्राओं के साथ उनकी फैकल्टी को भी बधाई दी।