मेरा पन्ना सबसे चौकन्ना : सुनीता लोहचब
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नेत्री सुनिता लोहचब सोनीपत ने महिलाओं से मिलकर 8 तारीख को रोहतक में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिये महिलाओं का पंजीकरण शुरु करते हुए मेरा पन्ना सबसे चौकन्ना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। जिसमें सभी महिलाओं ने पीएम मोदी की रैली का निमंत्रण स्वीकार किया। सोनीपत से सभी बूथ से एक बहन अवश्य जायेगी व एक बूथ 10 यूथ, मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता तो चुनाव जीता के बारे में भी बहनों को अवगत कराया। लोहचब ने महिलाओं को बताया कि यह जो जन आशीर्वाद यात्रा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भारी सैलाब के साथ लेकर चले थे, उस यात्रा का समापन भी हमारे लोकप्रिय भारत मां के लाड़ले बेटे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से होगा। इस मौके पर ज़िले की उपाध्यक्ष रजनी शर्मा, बहन सुशीला राजो आदि मौजूद रही।