मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई : डॉ़ भारद्वाज
बोले, हाईकमान का आदेश मिला तो बरवाला से चुनाव लड़ूंगा
राजेश सलूजा, बरवाला। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य डॉ़ हर्षमोहन भारद्वाज ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का देश व प्रदेश की जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। स्थानीय दधिचि परमार्थ आश्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ़ भारद्वाज ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता भारी बहुमत से पुन: भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा की करते हुए कहा कि मनोहर लाल सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। आज प्रदेश की जनता ही नहीं विपक्ष भी मान रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ईमानदार है और दबी जुबान से विपक्ष भाजपा सरकार की नीतियों की प्रशंसा कर रहा है। एक सवाल के जवाब में डॉ़ भारद्वाज ने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान ने उन्हें बरवाला हलके से चुनाव लड़ने का आदेश दिया तो वे अवश्य चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि आज हर वर्ग भाजपा सरकार से खुश है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था, नौकरियों की बोली लगती थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई और योग्य युवाओं को उनका हक देकर यह साबित कर दिया कि किसी का हक नहीं छीनने देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि हर वर्ग को उनका हक मिले, उन्हीं को ध्यान में रखते हुए वे प्रदेश की जनता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रहे हैं। पहले की सरकारों में किसी की कोई जवाबदेही नहीं होती थी, जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर कार्य के लिए समय व जवाबदेही निर्धारित की हुई है। उनकी इस सोच से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। डॉ़ भारद्वाज ने कहा कि पहले विकास में भेदभाव किया जाता था और जबकि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास किया जा रहा है। डी ग्रुप की भर्ती पर बोलते हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य डॉ़ भारद्वाज ने कहा कि इस भर्ती को मेरिट आधार व निष्पक्ष रूप से अमलीजामा पहनाने के लिए भाजपा सरकार और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के समक्ष एक बड़ी चुनौती थी। इस भर्ती के लिए 15 लाख से ज्यादा बच्चों ने आवेदन किया हुआ था। भर्ती को मेरिट व पारदर्शिता से करने के लिए आयोग ने एक कड़ी मेहनत करते हुए इस सफल बनाया। उन्होंने कहा कि तीन माह के समय में इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के लिखित परीक्षा लेकर उनका परिणाम घोषित कर नौकरी पर लगाना एक बड़ी बात है। डॉ़ भारद्वाज ने कहा कि डी-ग्रुप की इतनी बड़ी भर्ती को सफल बनाने के लिए हरियाणा सरकार और आयोग ने अपनी विशेष रणनीति बनाई थी, ताकि युवा वर्ग दलालों के चक्रव्यूह न फंस जाए। डॉ़ भारद्वाज ने कहा कि यह भाजपा सरकार व आयोग की रणनीति का ही नतीजा था कि योग्य बच्चों को उनका हक मिला और चारों ओर भर्ती की प्रशंसा की जा रही है। उन्होंने कहा कि डी-ग्रुप की भर्ती से पहले तरह-तरह के भ्रामक प्रचार किए जा रहे थे। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही दलालों का टोल भोले-भाले बच्चों को अपनी चाल में फंसाने के लिए सक्रिय हो गया था, लेकिन सरकार और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ऐसे दलालों को सबक सिखाने व योग्य बच्चों को उनका हक दिलाने के लिए हर एक पहलू पर नजर रखी और कड़ी मेहनत से भर्ती को सफल बनाया। भर्ती के परिणाम आते ही दलालों की दुकानों पर ताला लग गया और पात्र बच्चों को उनका हक मिला। डॉ़ भारद्वाज ने डी-ग्रुप की इतनी बड़ी भर्ती को सफल बनाने की हरियाणा ही नहीं पूरे देश में प्रदेश की मनोहर लाल सरकार की प्रशंसा की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निष्पक्ष भतिर्यों पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में पर्ची और खर्ची का खेल खत्म कर दिया है। इस तरह पूरे देश में हरियाणा में भाजपा सरकार में हो रही पारदर्शी भर्तियों की चर्चा है। इस मौके पर विरेन्द्र गुप्ता ,दयानंद खेदड़, पवन खेदड़, चंद्र शर्मा प्रधान, केवलकृष्ण आर्य, दयानंद जांगड़ा, सोनु बधावड़, राजबीर वर्मा , रोहतास सोनी, रामावतार शर्मा, रोहतास सोनी, डॉ बलबीर सिंह, सज्जन गर्ग, प्रदीप शर्मा, पार्षद अनिल संदूजा, पार्षद संजीव कुमार, पवन चेयरमैन ब्लॉक समिति, चंद्र प्रकाश प्रधान ब्राह्मण सभा बरवाला, दयानंद जांगड़ा, सतीश गोयल मौजूद थे।