अलग-अलग प्रदेशों में मनाया गया स्थापना दिवस
रणबीर सिंह, सोनीपत। होली के महापर्व के दिन ही विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। संघ के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में बड़े धूमधाम से मनाया। जिसमें दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रोहिल्ला, हरियाणा प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश आर्य रोहिल्ला ने अपनी पूरी टीम के साथ स्थापना दिवस के साथ-साथ होली मिलन का भी आयोजन किया। गुरुग्राम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनीता रोहिला राजपूत, सोनीपत जिले से प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा (महिला) अनीता रानी रोहिल्ला, जिला हापुर उत्तर प्रदेश से प्रदेश सचिव हरबीर सिंह रोहिल्ला, उत्तर प्रदेश से प्रदेश कोषाध्यक्ष विपिन रोहिल्ला राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष अमित रोहिल्ला व बड़ौत नगर की अध्यक्षा श्रीमती भानू रोहिल्ला एवं संघ के राष्ट्रीय संरक्षक धर्मपाल रोहिला व संस्थापक रविंद्र रोहिला राजपूत ने स्थापना दिवस को और होली के पर्व को एक साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
वहीं वरिष्ठ समाजसेवी मंगलसैन रोहिल्ला ने परिवारजनों के साथ सोनीपत शहर के राठधाना रोड पर स्थित गोविन्द नगर में होली पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। सभी ने एक स्वर में समाज को एक संदेश भी दिया कि एकजुट रहें और सभी गिले-शिकवे दूर करके एकता की मिसाल बने। संघ के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ का स्थापना दिवस व होली मिलन समारोह सबके साथ मिलकर मनाने का अपना अलग ही महत्व है। उन्होंने कहा कि होली हमारी परंपराओं का अनूठा हिस्सा है, जो संस्कृति व संस्कारों का परिचायक है। रंगोत्सव के आपसी भाईचारे, प्रेम व सौहार्द के प्रतीक के रूप में संघ के पदाधिकारियों ने अपने-अपने अंदाज में मनाया। स्थापना दिवस व होली हमारी संस्कृति भी एकजुटता का संदेश देती है। होली का हर रगं हमें संदेश देता है हमें इन संदेशो को अपने जीवन में अपनाकर जीवन को और भी सुगम बनाना चाहिये।
होली का त्यौहार रंगो, हर्ष, उल्लास और भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन हमें जीवन में कुछ अलग करने का संकल्प लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि होली के रंग-बिरंगे रंग समाज में आपसी भाईचारा, उल्लास और उमंग के रंग भरते है। यह देश का एक अनोखा त्यौहार है। इस त्यौहार में होलिका दहन के साथ ही नफरत और कटुता को भी खत्म करने का प्रण लिया जाता है, ताकि समाज में भाईचारा व एकता की भावना का विकास हो सके। विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ हमारा परिवार है और परिवार के साथ त्यौहार मनाना एक बेहद सुखद अहसास की अनुभुति देता है । उन्होंने कहा कि आनन्द, उमंग, हर्ष, उल्लास और एकता का यह पर्व आमजन के जीवन में नया रंग भर देता है, जो उन्हें समाज में प्रेम और सदभाव से रहने के लिए प्रेरित करता है।