सरकार और प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने को लेकर गंभीर नहीं : विनोद शर्मा
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जिला कमेटी की बैठक पब्लिक हेल्थ ब्रांच यूनियन कार्यालय नियर लघु सचिवालय जलघर प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज एवं संचालन जिला सचिव राम प्रसाद ने किया। जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज ने कहा कि आज सभी ब्रांचों के कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं को लेकर आम सभा आयोजित की गई। सभा में सभी कर्मचारियों से विचार-विमर्श करने के बाद कर्मचारियों का मांग पत्र आला अधिकारियों को दिया जाएगा। जिसमें अधिकारियों को सभी मांगों को पूरा करने को कहा जाएगा। अगर कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संगठन को मजबूर होकर आगामी कार्यवाही करने पर बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन की होगी।
प्रदेश और ब्रांच सचिव विनोद शर्मा ने कहा कि सरकार और प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने को लेकर गंभीर नहीं है। संगठन सरकार और प्रशासन से अपील करता है कि कर्मचारियों से किए गए वादों जल्द से जल्द पूरा करें। कर्मचारियों की मुख्यत मांगे एक वर्ष से बकाया, साबुन, तेल, डांगरी, रेन कोट, जूते, प्रमोशन आदि जिला स्तर पर और कच्चे कर्मचारियों को पक्का, जब तक पक्का नहीं किया जाता है तब तक समान काम समान वेतन, पुरानी पैंशन बहाल, खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्ती, समय पर वेतन देने आदि मांगों को सरकार जल्द से जल्द पूरा करें। आज की मीटिंग में तेज प्रकाश गौड़, धूप सिंह, शंभू कुमार, अमित कुमार, रणबीर, सतबीर, नरेश, कमला, महेंद्र, रामेश्वर, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, राजबीर, दलीप, धर्मेंद्र, याद सिंह, संजय, संदीप, कृष्ण, खुरचाली, भगवान सिंह, पवन, धरमबीर, वेदपाल, सुरेश आदि पदाधिकारीयों ने अपने विचार व्यक्त किए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।