कांगे्रसी युवा नेता ने नगर में जाकर सुनी लोगों की समस्या।
सोनीपत। सीवरेज समस्या से पहले ही परेशानी का सामना कर रहे तारा नगर क्षेत्रवासियों के लिए अब स्ट्रीट लाइटों की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। शनिवार को शिकायत मिलने पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अशोक छाबड़ा ने तुरंत क्षेत्र की समस्या जानने के लिए अपनी टीम को मौके पर भेजा। कांग्रेस युवा नेता अनुज छाबड़ा ने क्षेत्रवासियों की समस्या को सुना और आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने बताया कि उनके क्षेत्र में पहले से ही सीवरेज समस्या ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। सीवर ओवरफ्लो के कारण क्षेत्र में रहना नारकीय जीवन के समान है। अब क्षेत्र में काफी समय से स्ट्रीट लाइट बंद हैं।
शाम को जल्द ही अंधेरा होने के कारण उन्हें आवागमन करने में बड़ी मुश्किल होती हैं। इन सबके बार में वे निगम प्रशासन को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन निगम के अधिकारी उनकी शिकायतों की कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। निगम अधिकारियों के रवैये के कारण उनका निगम के प्रति रोष बना हुआ है। अनुज छाबड़ा ने कहा कि उनकी सभी प्रकार की समस्या को लेकर वे खुद निगम के कमिश्नर से मिलेंगे और उन समस्याओं का समाधान भी कराएंगे। इस दौरान नवजीवन, जगदीश, राजपाल, उषा, संदीप, विजय, राकेश, अनुपमा, रजनी, शेखर, राजू, देशराज व सरोज आदि मौके पर मौजूद रहे।