लिटल एंजल्स स्कूल के कोविड-19 सुरक्षित परिसर में बच्चों का आगमन
रणबीर सिंह, सोनीपत। लॉकडाउन के बाद लिटल एंजल्स स्कूल कोविड-19 सुरक्षित परिसर में कक्षा 10वीं व 12वीं के बच्चों का अपने अध्यापकों से परामर्श लेने हेतु पुन: आगमन हुआ। लिटल एंजल्स स्कूल देश का पहला ऐसा स्कूल है, जिसने इन विषम परिस्थितियों में बच्चों की सुरक्षा के लिए अद्भुत कदम उठाए हैं। अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग करके स्कूल को पूर्णत: कोविड-19 सुरक्षित परिसर बनाया गया है। पहले दिन विद्यालय में 158 बच्चे उपस्थित थे। बच्चों के पुन: आगमन पर सर्वप्रथम उनकी थर्मल स्कैनिंग की गई। सभी के लिए मास्क व दस्ताने पहनना अनिवार्य था। सभी बच्चों ने विद्यालय में प्रवेश से पहले संवेदी हाथों से मुक्त संक्रांति डिसपेंसर का प्रयोग किया। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यालय द्वारा किए गए प्रयास प्रशंसनीय है। विद्यालय के चेयरमैन आशीष आर्य, डायरेक्टर डॉ. नेहा आर्य व प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
चेयरमैन आशीष आर्य ने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए विद्यालय में सुरक्षा के सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बच्चों को यह भी कहा कि इस कोविड-19 में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुरक्षा के सभी नियमों का सख्ती से पालन करें, तभी सभी सुरक्षित रह पाएंगे। उन्होंने हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग का धन्यवाद किया कि उन्होंने बच्चों को विद्यालय में परामर्श हेतु अपने अध्यापकों से मिलने की अनुमति दी। विद्यालय को कोविड-19 सुरक्षित परिसर बनाने के लिए विद्यालय में यू.वी.सी. लैंप लगाए गए हैं, जो विद्यालय को कीटाणुरहित करने के लिए कार्यात्मक है। कक्षाओं के बाद यू.वी.सी. लैंप द्वारा कक्षाओं को प्रतिदिन सैनेटाइज किया जाएगा। कैंपस में विभिन्न जगहों पर स्टेनलेस स्टील हैंडस फ्री वाशबेसिन लगाए गए हैं, साथ ही बच्चों के लिए एंटी कोविड-19 फुटमेट तैयार किए गए हैं। बच्चों के आगमन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से ध्यान रखा गया है। स्कूल बसों में भी यू.वी.सी. एल.ई.डी. स्ट्रीपस लगाई गई हैं।