रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया 101 यूनिट रक्तदान, प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रक्तदान करना गौरवपूर्ण : कविता जैन
रणबीर सिंह, सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मेंं आयोजित रक्तदान शिविर की शुरुआत मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने स्वयं रक्तदान करते हुए की। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सेक्टर-14 स्थित अग्रसेन भवन में सेवा सप्ताह के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमेंं सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ सांसद रमेश कौशिक व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक मोहनलाल बड़ौली तथा पूर्व मंत्री कविता जैन और पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। साथ ही उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण करते हुए नमन किया। सांसद रमेश कौशिक ने रक्तदाताओं का उत्साहवद्र्धन करते हुए कहा कि इस सेवा से बढकर दूसरी कोई मानव सेवा नहीं हो सकती।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। इनमें भाजपा कार्यकर्ता बढ़-चढकऱ रक्तदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को ऐतिहासिक रूप में मनाया जा रहा है। सेवा के कार्य बड़े स्तर पर किए जा रहे हैं, जिन्हें नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष एवं विधायक मोहनलाल ने रक्तदान को जीवनदान की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि जीवनदान रूपी इस महायज्ञ में हर व्यक्ति को अपनी आहुति अवश्य डालनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता इसका उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के तहत यह बेहतरीन आयोजन है। पूर्व मंत्री कविता जैन ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रक्तदान करना गौरवमयी है। उन्होंने कहा कि मोदी के जन्मोत्सव ने कार्यकर्ताओं को मानव सेवा के कार्यों के रूप में दिशा प्रदान की है, जिस पर भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाना एक विचारधारा को प्रकट करता है, जिसका सीधा संबंध समाज व मानव सेवा से है। अर्थात् भाजपा का लक्ष्य केवल मात्र जनसेवा है। पूर्व मीडिया सलाहकार एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने इस मौके पर कहा कि रक्तदान एक महादान है। इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। अत: भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनमानस को भी नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। विभिन्न प्रकार की बिमारियों से ग्रस्त रोगियों के उपचार मेंं रक्त की आवश्यकता रहती है। विभिन्न दुर्घटनाओं के घायलों के प्राणों की रक्षा में भी रक्त जरूरत पड़ती है। इन जरूरतों को रक्तदान के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी भी समाज एवं जन सेवा का ही संदेश देते हैं। रक्तदान भी बेहतरीन जनसेवा है।