राजेश क्वात्रा, हांसी। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर आज बजरंग आश्रम में यज्ञ का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख विद्वान विजयपाल शास्त्री ने मंत्रोच्चारण से यज्ञ संपन्न करवाया। मुख्य यजमान के रूप में भाजपा विधायक विनोद भयाना व उनकी धर्मपत्नी सुनीता भयाना मौजूद रही। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश भाटिया ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से फोन पर संपर्क कर कुरूक्षेत्र से उनका संदेश यहां मौजूद लोगों को सुनवाया। स्वामी ने संकट की घडी में सभी से संयम बरतने का आहवान किया व प्रभु से प्रार्थना कि प्रदेश की जनता व जनता के मुखिया मनोहर लाल शीघ्र स्वस्थ हो। विधायक विनोद भयाना ने इस आयोजन पर नगर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महामारी का इलाज सावधानी ही है। मास्क का प्रयोग कर व सामाजिक दूरी की पालना कर हमें अपना कारोबार भी चलाना है। लेकिन सावधानी बेहद आवश्यक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद संजय भाटिया, मंत्री, विधायक, सभी कार्यकर्ता व आमजन को इस कोरोना से मुक्ति मिले, इसको लेकर यज्ञ के माध्यम से प्रार्थना की गई व कामना की गई कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल शीघ्र ही स्वस्थ होकर लौटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के अध्यक्ष किशोरी लाल नागपाल ने की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया, बजरंग आश्रम के प्रधान भुवनेश ऐलावादी, बंदा बहादुर गुरूदवारा प्रधान राहुल खुराना, भाजपा के जिला उपप्रधान प्रेम वर्मा, पार्षद रमेश मदान, सोनू जांगडा, पूर्व पार्षद कमलेश भटिया, सुषमा नागपाल, मीना चौधरी, मंजू टुटेजा, कृष्ण इलावादी, रमेश भुटानी, रमेश महता, महाबीर शर्मा आदि मौजूद रहे।