पर्यावरण परिवार की तरफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुए पौधारोपण, रोपित किए छायादार व फलदार पौधे
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। पर्यावरण परिवार की तरफ से बुधवार को गोहाना स्थित गौशाला में पौधारोपण कर अभियान की शुरूआत की। अभियान के तहत गौशाला परिसर के साथ-साथ अन्य स्थानों पर ग्रामीणों की सहयोग से पौधे रौपे गये। पौधारोपण अभियान में गौशाला अध्यक्ष व अन्य लोगों ने पर्यावरण परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पौधारोपण में अपना सहयोग किया। वहीं पौधों को पेड़ बनाने तक उनकी देखभाल करने की शपथ ली। ट्री-मैन देवेंद्र सूरा ने बताया कि उनकी तरफ से जिले में मानसुन की शुरूआत होते ही पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया हैं। टीम के सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने व पौधारोपण करने के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं। जहां भी ग्रामीणों को पौधारोपण करवाना हैं। उक्त ग्रामीण उन्हें संपर्क कर सकता हैं। जनता नर्सरी की तरफ से उन्हें मुफ्त में पौधे उपलब्ध करवाएं जाएगा। वहीं उनकी टीम गांव में जाकर खुद ही पौधारोपण करेगी। ग्रामीणों को पर्यावरण परिवार की तरफ से लगाएं गये पौधों की देखभाल करने की शपथ लेनी पड़ेगी। अभियान के बुधवार को गोहाना स्थित राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही गौशाला परिसर से पौधारोपण की शुरूआत की। गौशाला के अध्यक्ष रामेश्वर व सचिव प्रेमलाल ने परिसर में किए पौधारोपण में बढ़-चढक़र भाग लिया। उन्होंने बताया कि चण्डीगढ़ पुलिस में तैनात देवेंद्र को आज आमजन ट्री-मैन के नाम से जानने लगा हैं। जिस भी गांव में जाते हैं, वहीं ट्री-मैन देवेंद्र सूरा के नाम का जीकर जरूर होता हैं। उनके द्वारा जिले में चलाएं जा रहा अभियान बेहद सहरानीय कदम हैं। इस दौरान अशोक, नरेंद्र, पर्यावरण मित्र राजबीर मलिक सहित पर्यावरण परिवार के सदस्य मौजूद रहे।