मरीजों के साथ आने वाले सहायकों को भी खाना उपलब्ध
सोनीपत 24, ब्यूरो, सोनीपत। सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन व रोटरी क्लब आफ सोनीपत एक्सीलेंस, भारत विकास परिषद गोविंद शाखा द्वारा संचालित गोविंद रसोई द्वारा मरीज, बीमार, गरीब, लाचार व जरुरतमंद 1480 लोगों को खाना व सत्तू वितरित किया। गोविंद रसोई द्वारा सरकारी अस्पताल के सामने जरुरतमंद लोगों को भोजन खिलाया जा रहा है। सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि गोविंद रसोई द्वारा सरकारी अस्पताल सोनीपत, जानकीदास अस्पताल व सरकारी अस्पताल गन्नौर में दाखिल सभी मरीजों को तीनों समय का खाना खिलाया जा रहा है तथा रैन बसेरा सोनीपत में रुके प्रवासी मजदूरों व जरुरतमंदो को भी भोजन उपलब्ध कराया। गोविंद रसोई गन्नौर द्वारा भी खाना व काढा वितरित किया जा रहा है। सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिगंला ने बताया कि गरीब लाचार व जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरण कार्य लगातार जारी है। सरकारी अस्पताल के साथ सैक्टर 14-15 रोड पर गोविंद रसोई का नया काउंटर खोला गया, ताकि सोनीपत में कोई भूखा ना रहे मुहिम को आगे बढ़ाया जा सके। गोविंद रसोई द्वारा सरकारी अस्पताल में दाखिल मरीजों के साथ आने वाले सहायक को भी खाना उपलब्ध किया गया है। सैक्टर 14-15 रोड पर सरकारी अस्पताल में खाने का स्टाल लगाया गया है, जहां पर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक व शाम 5 बजे से 8 बजे तक निशुल्क भोजन उपलब्ध है। मरीजों के साथ आने वाले सहायक व कोई भी अन्य जरुरतमंद निशुल्क भोजन खा सकता है। गोविंद रसोई द्वारा खाना, सत्तू, चप्पलें व काढा भी वितरित किया जा रहा है। इस कार्य में मनीष बंसल, सुभाष, महेंद्र, चन्द्र भान, आदि ने सहयोग दिया।