रेपीड ट्रेन पानीपत की बजाय करनाल तक चलाई जाएगी : सांसद भाटिया
जयवीर सिंह, पानीपत। लॉक डाऊन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूके हुए काम को तेजी के साथ शुरू किया जाएगा। यही नहीं अब रेपीड ट्रेन पानीपत की बजाय करनाल तक चलाई जाएगी। यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण ही सम्भव हो पाया है। भविष्य में भी और अनेक योजनाएं शिरोधार्य की जाएगी। यह बात करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने केन्द्र की नई सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय में जिला स्तरीय प्रैस वार्ता के आयोजन पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार, मेयर अवनीत कौर, शशिकांत कौशिक, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी रणदीप घणगस, जिला महामंत्री देवेन्द्र दत्ता व राममेहर मलिक, डा0 अर्चना गुप्ता, पार्षद दुष्यंत भट्ट व अशोक कटारिया, सुरेन्द्र अहलावत, तरूण गांधी, मेघराज गुप्ता, धर्मपाल जागलान, अमरजीत कौहली, नवीन भाटिया, पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मानवता को सभी धर्मो में सर्वोपरि माना गया है। मानवता के हित में जनता और प्रैस ने हमेशा से ही सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जनता की आशाओं और आंकाशाओं के अनुरूप अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए और अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। विपक्ष की सरकार जो आजादी के बाद एक लम्बे समय तक सत्ता में रही उनमें से किसी भी सरकार ने ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय नही लिए जैसे केन्द्र सरकार ने गत एक वर्ष के दौरान लिए हैं। मोदी सरकार का पहला वर्ष बहुत ही प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण रहा है। जनादेश, शासन की गति सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाना, मजबूत बुनयादी ढांचा और सुशासन देने में भी यह वर्ष महत्वपूर्ण रहा है। आज देश में ऐसी सरकार है जो तुरन्त निर्णय लेती है। इसलिए देशवासियों को किसी भी प्रकार की चिन्ता नही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के सुरक्षा कवच तथा आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना के बाद भारत निश्चित ही कोरोना और अम्फान चक्रवात जैसी अभूतपुर्व संकट की घडिय़ों में भी सफल हुआ है, साथ ही भारत ने सरकारी संघवाद के बेहतरीन उदाहरण को क्रियान्वित होते हुए भी देख है। अब बगैर किसी चुक के प्रत्येक नागरिक को उसके द्वारा इस कठिन परिस्थिति को समझने और सर्वोत्तम आचरण का उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए वे जनता का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि इस एक वर्ष के सुशासन के दौरान केन्द्र सरकार ने न केवल धारा 370 और धारा 35(ए) को हटाया बल्कि जम्मू कश्मीर व लद्दाख को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया। इसके अलावा नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 लागू किया और उच्चत्तम न्यायालय ने प्रतिदिन राम मन्दिर पर सुनवाई करके निर्णय दिया जिससे राम मन्दिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो पाया है। इसके अलावा सरकार ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को भी कड़ा कानून बनाकर समाप्त करके महिलाओं को सशक्तिकरण किया है। यही नहीं केन्द्र सरकार ने करतारपुर गलियारा राष्ट्र को सर्मिपित किया है। यही नही केन्द्र सरकार ने ब्रू-रियांग समझौता करके लगभग 23 वर्षो से चली आ रही समस्या का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने सेना के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं और सेना को पहले से अधिक सशक्त बनाया है और भारत का नाम देश-विदेश में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति और नैतिकता भी देश की असली ताकत होती है। इस एक साल के दौरान जनता व प्रैस ने भी अभूतपूर्व सहयोग दिया है जिसके लिए वे सभी पत्रकारों व छायाकारों का भी आभार व्यक्त करते हैं। पानीपत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने पानीपत टोल टैक्स का ही नही सोनीपत व डाहर में लगने वाले टोल टैक्स का मुद्दा भी केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकऱी से बात की है। इसके अलावा जीटी रोड़ को फोर लाईन बनाने का काम भी शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अब करनाल भी एनसीआर क्षेत्र में शामिल हो गया है और रेपिड ट्रेन पानीपत की बजाय करनाल तक चलाई जाएगी। इसके अलावा पानीपत, मेरठ रेल मार्ग बनाने का कार्य भी शीघ्र शुरू होने की सम्भावना है। इसके अलावा यमुना एक्सप्रैस वे बनवाने के लिए भी उन्होंने केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्री से बात की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करने के लिए पौधारोपण करना अनिवार्य है। इसके लिए उन्होंने करनाल क्षेत्र में 10 लाख पौधे आगामी मानसून के दौरान लगवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जल, पौधे और प्राणियों के अस्तीत्व की अनिवार्य शर्त है। जल संरक्षण इस युग की सबसे बड़ी जरूरत है। इसलिए प्रैस और हरियाणा की जनता को जल संरक्षण की सभी योजनाओं का समर्थन करना चाहिए और उद्योगपतियों को भी भूमिगत जल बचाने में और अधिक सहयोग देना चाहिए। संजय भाटिया ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर जिस तरह से संस्थाओं ने सरकार का साथ दिया है। उससे आंतरिक सम्मान को बल मिला है और यही कारण था कि पानीपत की धरती पर कोई भी श्रमिक भूखा नही रहा सभी के सामुहिक प्रयास से यह सम्भव हो पाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शीघ्र ही 20 लाख परिवारों तक व्यक्तिगत सोशल मीडिया और वर्चुअल माध्यम से पंहुचेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखा पत्र और योजनाओं की प्रति के साथ एक बूथ पर 100 प्रतियां वितरित की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा और वर्चुअल रैलियों के माध्यम से संवाद स्थापित किया जाएगा।