महर्षि दधिचि परमार्थ आश्रम में तुलसी पूजन दिवस मनाया
राजेश सलूजा, बरवाला। बरवाला के महर्षि दधिचि परमार्थ आश्रम में तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। तुलसी पूजन दिवस पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एवं महर्षि दधिचि परमार्थ ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ़ हर्षमोहन भारद्वाज के नेतृत्व में हवन यज्ञ में अनेक लोगों ने आहुति डालकर तुलसी पूजन दिवस मनाया। इस मौके पर डॉ़ भारद्वाज ने कहा कि तुलसी पूजन का आज के दिन विशेष महत्व है। तुलसी औषधीय पौधे के साथ-साथ बहुत गुणकारी पौधा होता है। तुलसी हमारे नकारात्मकता विचारों को दूर कर नई ऊर्जा का संचार करती है। हमारे हिंदू धर्म में तुलसी माता पूज्यनीय हैं। डॉ़ भारद्वाज ने कहा कि तुलसी का पाैधा 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। यह सर्वगुण सम्पन्न है। इसका मानव जीवन में धार्मिक और स्वास्थ्य दोनों ही तरह से बहुत अधिक महत्त्व है। इसके सेवन से अनेक रोगों का नाश होता है। उन्होंने कहा कि पहले घर के आंगन में तुलसी जरूर होती थी लेकिन पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव पड़ने लगा है। हवन यज्ञ के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर बलवंत सिंह, बलबीर सिंह, ओमप्रकाश मनचंदा, देवराज असीजा, डॉ़ कुलदीप शर्मा, जगतपाल, कपिल शर्मा, डॉ़ रविन्द्र, डॉ़ ललित मोहन, महेश शर्मा, विरेन्द्र गुप्ता, सतीश गोयल आदि मौजूद थे।