हरियाली तीज की अनुपम छठा : पंवार
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत।< समाज सेविका समीक्षा पंवार ने कहा कि तीज का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर तीज का संपूर्ण रंग प्रकृति के रंग में मिलकर अपनी अनुपम छठा बिखेरता है। प्रकृति की इस छठा को देखकर मन पुलकित हो जाता है। तीज के आगमन पर बाजार सजने लगते है। समाज सेविका समीक्षा पंवार धवन बैंक्वट हॉल में पॉयल ब्यूटी पैलेस द्वारा जनसेवा चैरिटेबल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित तीज व राखी महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर महिलाओं को संबोधित कर रही थी। समीक्षा पंवार ने सबसे पहले रिबन काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। समीक्षा पंवार ने कहा कि चारों और तीज की रौनक देखते ही बनती है। बच्चियों से लेकर युवा और बुजुर्ग महिलाएं सभी इस उत्सव की तैयारियों में लग जाते है। महिलाएं इस दिन व्रत रखती है। देश के पूर्वी इलाकों में लोग इसे हरियाली तीज के नाम से जानते हैं। इस समय प्रकृति की इस छटा को देखकर मन पुलकित हो जाता है जगह-जगह झूले पड़ते हैं और स्त्रियों के समूह गीत गा-गाकर झूला झूलते है। इस दौरान महिलाओं ने मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में भी भाग लिया। सबसे सुंदर महेंदी रचाने वाली महिला को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही छोटे बच्चों ने हरियाली तीज के गीतों पर शानदार नृत्य भी किया। इस दौरान महिलाओं ने एक दूजे को तीज की बधाई दी। इस दौरान पायल गुप्ता, शालू, पूजा जैन, सोनिया, सुमन, आशा, सीमा प्रीति सहित सैकड़ों की तादाद में महिलाएं मौजूद रहे।