- पिछले 18 महीने से कर्मचारियों को नहीं मिला था तेल-साबुन
- तेल-साबुन मिलने पर सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर
सोनीपत24 ब्यूरो। नगर निगम सोनीपत कार्यालय में शहर में लगे सफाई कर्मचारियों को पिछले 18 महीने का बकाया साबुन और तेल वितरित किया गया। तेल और साबुन मिलने पर सफाई कर्मचारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि आज नगर निगम में कर्मचारियों को 18 महीने का रूका हुआ साबून तेल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ ने अधिकारियों से मिलकर बंद की गई प्रक्रिया को दोबारा चालू कराया गया है। जो पिछले काफी समय से कर्मचारियों को तेल-साबून नहीं मिल रहा था। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सोनीपत इकाई के प्रधान भारत कंडेरा ने कोरोना काल के दोरान 18 महीने का बकाया तेल साबुन नगर निगम सोनीपत के सफाई कर्मचारियों को डीएमसी की उपस्थिति में वितरण किया। इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने लंबे संघर्ष के बाद तेल-साबुन कर्मचारियों में वितरित करवाया। इस मौके पर उपस्थित यूनियन पदाधिकारी भारत बोहत, दीपक, करतार, कमलेश, कांता, फूल सिंह, आदि उपस्थित रहे।