- जल भराव के कारण गेहूं व सरसों की फसल हुई बर्बाद
- स्पेशल गिरदावरी की रखी मांग, मुआवजे की लगाई गुहार
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। जिले के गांव बाघडू के किसानों ने एक बार फिर बेमौसम बारिश से प्रभावित फसल की स्पेशल गिरदावरी की मांग तेज की है। जहां गांव में करीबन 500 एकड़ से ज्यादा गेहूं की फसल जलमग्न हुई है। खेतों में से पानी निकासी की व्यवस्था न होने की वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है। रविवार को बड़ी संख्या में किसानों ने खेतों में इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जल्द से जल्द गांव में पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। किसानों ने बताया कि मानसून में हुई अत्यधिक बरसात के कारण बाघडू गांव के किसानों की धान, कपास, बाजरा आदि फसले पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। वही कसानों ने पिछली फसलों की गिरदावरी होने के बावजूद भी मुआवजा नहीं मिलने का आरोप लगाया है।
जनवरी माह में बेमौसम हुई बरसात ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खरीफ सीजन के बाद अब रबी सीजन में भी कई गांवों में जल भराव के कारण फसले बर्बादी की कगार पर पहुंच चुकी है। ताजा मामला बाघडू गांव से सामने आया है, जहां रबी सीजन की गेहूं और सरसों की फसलों में जलभराव के कारण किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। खेतों में से पानी निकासी की व्यवस्था न होने की वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है। रविवार को बड़ी संख्या में किसानों ने खेतों में इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जल्द से जल्द गांव में पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। किसान सोमबीर, पवन, सुरेन्द्र, बलवान ने बताया कि मानसून में हुई अत्यधिक बरसात के कारण बाघडू गांव के किसानों की धान, कपास, बाजरा आदि फसले पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। गिरदावरी भी करवाई गई थी, लेकिन अब तक खरीफ सीजन का मुआवजा उन्हें नहीं मिल पाया है।
वहीं अब मुश्किल से खेतों से पानी की निकासी के बाद गेहूं व सरसों की फसल उगाई थी। लेकिन जनवरी माह में हुई बेमौसम बरसात ने बाघडू गांव में फिर से खेतों में जल भराव की समस्या पैदा हो गई है। जल भराव के कारण गेहूं व सरसों की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने बताया कि लगातार दो सीजन में फसलें जल भराव के कारण बर्बाद हुई है। जिसके कारण उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा है। किसानों ने सरकार से मांग की कि उन्हें पिछली फसलों का मुआवजा दिया जाए, वहीं रबी सीजन की फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाने के बाद मुआवजा राशि जारी की जाए। किसानों बताया कि फसल बर्बाद होने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि पानी निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए। खेतों में अगर पानी नहीं निकल पाया तो उनके लिए समस्या और अधिक बढ़ जाएंगी।
बाघडू गांव सोनीपत से महज 8 किलोमीटर दूर है। लेकिन अब तक प्रशासन की निगाह गांव की समस्या की तरफ नहीं गई है। गांव में हालात बेहद खराब है। बरसात के कारण धान, बाजरा, कपास और ज्वार की फसल नष्ट हो गई थी। वहीं अब जनवरी माह में हुई बरसात के कारण रबी सीजन की फसल भी बर्बाद हो गई है। किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द गांव की स्पेशल गिरदावरी करवाई जाए तथा मुआवजा दिलवाया जाए। खरीफ सीजन में जो गिरदावरी करवाई गई थी, उसका मुआवजा भी अब तक किसानों को नहीं मिला है। मुआवजे व गिरदावरी की मांग को लेकर जिला उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं।