नींबू रेस, म्यूजिकल चेयर और दौड़ में वंदना, रीतिक व सचिन रहे प्रथम

नींबू रेस, म्यूजिकल चेयर और दौड़ में वंदना, रीतिक व सचिन रहे प्रथम

रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। शहर के मिशन रोड पर स्थित मैथोडिस्ट सीनियर सैकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल अध्यापिका एलिस मसीह द्वारा प्रार्थना सभा करने के उपरांत किया गया। कार्यक्रम स्कूल प्राचार्या रीना मनी की देखरेख में आयोजित हुआ। कार्यक्रंम में मंच संचालन मास्टर सुशील कुमार ने किया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने नीबू रेस, म्यूजिकल चेयर, 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़ कराई गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में वंदना, रीतिक, सचिन प्रथम रहे। द्वितिय मोहित, दीपिका, फैडरीक व तृतीय अंशुल, राहुल, कोमल, महक रहे। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी दमदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में विजय हासिल की।

स्कूल प्राचार्या रीना मनी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की यादगार के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते हैं। पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका निभाई। पं. जवाहर नेहरू एक अच्छे लेखक भी रहे। उनके नाम से स्कूल, यूनिर्वसिटी बनाई गई है। पंडित जवाहर लाल नेहरू को देश की महान हस्तियों में गिना जाता है। प्रतियोगिता में प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अरूण मनी, पुष्पा दहिया, कुसुम, सुमन सेठ, सुजाता, अनीता रानी, भावना चौहान, राजीव आदि मौजूद रहे।

खेल देश राजनीति हरियाणा