डबल मर्डर की घटना में शामिल आरोपियों को न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर

डबल मर्डर की घटना में शामिल आरोपियों को न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर

  • आरोपी सुजाता को न्यायालय में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया
  • आरोपी अमित को लिया तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर  

सोनीपत। जिले के थाना खरखौदा पुलिस ने डबल मर्डर की घटना में शामिल आरोपियों सुजाता पत्नी पवन व अमित पुत्र दिलबाग निवासी हलालपुर जिला सोनीपत को न्यायालय में पेशकर पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।  खरखौदा सहायक पुलिस अधीक्षक डा. मयंक गुप्ता ने बताया था कि गत 10 नवम्बर को धनपति पत्नी दयानन्द निवासी हलालपुर ने थाना खरखौदा में शिकायत दी थी कि कोच पवन व इसकी पत्नी, सचिन व अमित ने उसकी लड़की निशा व लड़के सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी।

उसको जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर दिया।  सोनीपत एसपी राहुल शर्मा ने इस घटना को लेकर अलग-अलग टीमों को गठन कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिये थे। पुलिस टीम ने घटना में शामिल उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेशकर आरोपी सुजाता को एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। आरोपी अमित को तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। शीघ्र ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

क्राइम हरियाणा