मुम्बई, रणबीर रोहिल्ला। फिल्म डायरेक्टर संजय सिंह काकरान ने मुम्बई स्थित अपने आवास पर सादगी के साथ जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए प्रसिद्ध टीवी एवं फिल्म कलाकार जितेन्द्रा भारद्वाज ने संजय सिंह काकरान को मिठाई खिलाकर व केक काटकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि काकरान एक सीधे साधे इंसान है, हमेशा सादा जीवन जीते हैं। वे हमेशा अपने दोस्तों के उज्जवल भविष्य के बारे में सोचते रहते हैं, ताकि उनका कोई भी दोस्त पीछे न रहे, हमेशा प्रतिस्पर्धा की दौड़ में अपना दबदबा कायम रखे। इस मौके पर संजय सिंह काकरान ने कहा कि मनुष्य को जिंदगी में हमेशा दूसरों की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। दूसरों की मदद करने से जो आत्मिक संतुष्टि मिलती है, उसको शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। हमेशा जीवन में हंसते रहना चाहिए।
Thanks so much 😊😘❤️