रामेश्वर राणा बने बाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट के कैशियर

रामेश्वर राणा बने बाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट के कैशियर

आगामी 20 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि जयन्ती धूमधाम से मनाई जाएगी

रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। रविवार को ककरोई रोड श्याम नगर स्थित महर्षि बाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट की कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के चैयरमैन नरेन्द्र लोहट ने की। बैठक में ट्रस्ट के कैशियर ओम प्रकाश सौदा द्वारा निजि कारणों के तहत त्यागपत्र दिये जाने पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से उनके त्यागपत्र को स्वीकार किया और उनके स्थान पर ट्रस्ट के सदस्य रामेश्वर राणा को महर्षि वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट के नये कैशियर के पद पर नियक्त गया।

कार्यकारिणी ने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 20 अक्टूबर 2021 को भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती को हर्षोउल्लास के साथ मनायी जाएगी। इस मौके पर ट्रस्ट द्वारा शोभा यात्रा निकाली जाएगी और प्रसाद वितरण किया जाएगा। भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती पर सोनीपत शहर के वाल्मीकि समाज के गणमान्य व्यक्तियों को आमन्त्रित किया जाएगा। बैठक में सूरजभान, रामेश्वर राणा, ओमप्रकाश सौदा, बलराज राणा, नीटू, बालकिशन मंडल, अशोक बिरला, सतवीर, इन्द्रजीत राजा, रामकुमार सौदा, दिलराज, फतेह सिंह राणा, सूरजभान सौदा, ओमप्रकाश दिनोट, मुकेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

देश