नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों का शोषण करना बंद करें : विनोद शर्मा 

नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों का शोषण करना बंद करें : विनोद शर्मा 

रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की मीटिंग यूनियन कार्यालय में हुई। मीटिंग की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान धूप सिंह लाकड़ा एवं संचालन प्रदेश और ब्रांच सचिव विनोद शर्मा ने किया। ब्रांच सचिव विनोद शर्मा ने कहा कि नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मीटिंग की गई। मीटिंग में कर्मचारियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर रोष व्यक्त किया।

कर्मचारियों की मुख्यत मांग जैसे कि पब्लिक हेल्थ से प्रतिनियुक्ति पर नगर निगम में भेजें गए बचे हुए कर्मचारियों को वापस मूल विभाग में जल्द से जल्द भेजा जाए, अनुबंध पर कार्यरत पेयजल सीवरेज व्यवस्था को संभाल रहे कर्मचारियों को चार से पांच महीने बीत जाने पर भी वेतन नहीं मिलना, वेतन मांगने पर झूठे आरोप लगाकर नौकरी से हटाया जा रहा है, कई वर्षों से सेवा करने के बाद भी आज तक ईपीएफ ईएसआई सुविधा नहीं मिलना, काम के दौरान सेवा सुरक्षा की गारंटी नहीं देना, सीवरेज व्यवस्था को संभाल रहे कर्मचारियों को सुविधाएं नहीं देना, ट्यूबवेलों जलघरों पर बैठने के लिए कुर्सी का नहीं होना, चैम्बरों और मोटरों की रिपेयर करवाई जाए, ताकि ड्यूटी के दौरान ख़तरे को रोका जा सके आदि मांगों और समस्याओं को लेकर नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

ब्रांच प्रधान धूप सिंह लाकड़ा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन मजबूरन नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आगामी कार्रवाई करने को लेकर उचित कदम उठाने पर विवश होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज ने कहा कि अगर नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों की सभी मांगों और समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण नहीं करता है तो संगठन को नगर निगम प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आदि करने पर मजबूर होगा। मीटिंग में सुरेश नैयर, शंभू कुमार, सुंदर चौहान, रणबीर सिंह, दलीप सिंह, संजय, याद सिंह, धर्मेंद्र, राजबीर सिंह, नरेश, बिजेंद्र, चिरंजीवी, अरबाज, सुनील, हनुमान, राजकुमार, रमेश, रिषीराज, चमन, संदीप, विक्की आदि कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

राजनीति हरियाणा