राजेश क्वात्रा, हांसी। भाजपा संगठन के युवा मोर्चा में प्रदेश की गठित टीम में हांसी से कर्मठ कार्यकर्ता एडवोकेट नेहा धवन को प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी। जिम्मेदारी मिलने पर नेहा धवन ने भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। नेहा धवन ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी वरुण श्योराण, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, हिसार जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र का विशेष तौर पर धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मेरे कंधों पर डाली है मैं उसका निष्ठा पूर्ण निर्वाह करूंगी।
युवा हर संगठन की रीढ़ की हड्डी है। युवा देश की नींव है। भाजपा संगठन युवा पीढ़ी में राष्ट्रवाद, देश प्रेम के संस्कार का निर्माण करती है। नेशन फर्स्ट की नीति पर युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इसी जज्बे के साथ वह नवीन पीढ़ी को संगठन के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि जो विश्वास प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर किया है, वह युवा मोर्चा में महिला कार्यकर्ता को जगह दी है।
वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर्तव्यबद्धता से निभाएंगे। हांसी के अनेक गणमान्य व्यक्तियों व युवा साथियों ने नेहा धवन को उनके इस नव दायित्व पर बधाई दी। नेहा धवन ने हांसी के विधायक विनोद भयाना को मिलकर उनका मुंह मीठा करवाया। विनोद भयाना ने प्रदेश सचिव बनने पर उन्हें अनेक शुभकामनाएं दी। साथ ही नेहा धवन ने उनके जन्मदिन की बधाई भी दी। नेहा धवन ने हिसार के विधायक कमल गुप्ता से भेंट कर व जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र से मिलकर अपने इस नवदायित्व के लिए उनका भी धन्यवाद किया। नेहा धवन ने विशेष तौर पर आभार व्यक्त करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी संतोष यादव व रेनू भाटिया प्रदेश उपाध्यक्ष का भी विशेष आभार व्यक्त किया। नेहा धवन ने नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों को बधाई दी।