हथियार के बल पर बैंक लूट का प्रयास करने के आरोपी रिमाण्ड पर

हथियार के बल पर बैंक लूट का प्रयास करने के आरोपी रिमाण्ड पर

गोहाना के बंधन बैंक में लूट का किया था प्रयास

रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। थाना शहर गोहाना की पुलिस ने हथियार के बल पर बैंक लूट का प्रयास करने की घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक उर्फ शोकी निवासी गुराना जिला हिसार व मनोज उर्फ मौजी निवासी चांग जिला भिवानी का रहने वाला है। आरोपियों को न्यायालय में पेशकर तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि गत 22 जुलाई को बंधन बैंक मैनेजर दीपक कुमार निवासी लिलौन जिला शामली यू0पी0 ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि आर्य नगर गोहाना स्थित बंधन बैंक में दो अज्ञात युवकों ने हथियार के बल पर बैंक लूटने का प्रयास किया है। थाना शहर गोहाना टीम ने घटना में शामिल अशोक उर्फ शोकी निवासी गुराना जिला हिसार व मनोज उर्फ मौजी निवासी चांग जिला भिवानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार, कारतूस व बाईक को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी कई घटनाओं में शामिल रहे हैं।
1. वर्ष 2020 में थाना बरवाला जिला हिसार में दर्ज हत्या प्रयास एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना।
2. वर्ष 2021 में थाना बरवाला जिला हिसार में दर्ज घर में घुसकर मारपीट करने एवं तोड़ फोड़ की घटना।
3. वर्ष 2021 में थाना बहादुरगढ़ जिला झज्जर में अवैध हथियार रखने की घटना।
4. वर्ष 2020 मे थाना सिविल लाईन भिवानी में दर्ज चोरी की घटना।
5. वर्ष 2019 में थाना शहर भिवानी में दर्ज धोखाधड़ी की घटना।
6. वर्ष 2016 में थाना शहर भिवानी में दर्ज चोरी की घटना।
7. वर्ष 2016 में थाना सदर भिवानी में दर्ज चोरी की घटना।
8. वर्ष 2016 में थाना सदर भिवानी में दर्ज चोरी की घटनाओं में शामिल रहे है।
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेशकर तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। शीघ्र ही घटना में शामिल अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

क्राइम हरियाणा