वकील जैन, सोनीपत। संत दर्शन सिंह महाराज के 100 वें जन्म दिवस पर कृपाल आश्रम सोनीपत में सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा कोविड टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों ने कोविडशील्ड की डोज दी गई। टीकाकरण के लिए सभी ने अपना आधार कार्ड के साथ मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन किया। मिशन के अध्यक्ष संत राजिंदर सिंह महाराज आज सारे संसार में ध्यान अभ्यास द्वारा प्रेम, एकता व शांति का संदेश प्रसारित कर रहे हैं। कैम्प में स्थानीय कृपाल आश्रम के सचिव आजाद सिहं, अध्यक्ष सुंदर लाल गुप्ता, उपाध्यक्ष संतराम, रमेश, ओमप्रकाश, एवं यूथ ग्रुप के सदस्य (सेवादार) सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।