सुमित को स्कूल स्टाफ ने दी बधाई
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। लिटल एंजल्स स्कूल के छात्र रहे सुमित नागल को टोकियो ओलंपिक का टिकट मिला। सुमित नागल शुरू से लॉन टेनिस खेल का होनहार खिलाड़ी रहा। सुमित नागल ने 2010-11 में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए सीबीएसई नोर्थ जोन लॉन टेनिस चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता जालंधर के कैंब्रिज स्कूल में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में सुमित नागल विद्यालय की टीम का कप्तान था। इसके बाद सुमित नागल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की।
2015 में जूनियर ग्रैंड़ स्लैम डबल्स में टाइटल अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही सुमित नागल इस टूर्नामेंट को खेलने वाला भारत का छठा (6जी) खिलाड़ी बना। 2018 में जूनियर एशियन गेम्स में दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रैंड स्लैम के मेन ड्रा के फस्ट राउंड में रोजर फेडर के साथ खेल कर इतिहास रचा। विश्वभर में ताजा रैंकिंग 144 के साथ सुमित नागल आज ओलंपिक का टिकट हासिल करने में सफल रहा। सुमित नागल की यह उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ टेनिस जगत के लिए महान उपलब्धि है। सुमित नागल की इस सफलता से विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। लिटल एंजल्स स्कूल के चेयरमैन तरसेम गर्ग, सेक्रेटरी विशाल गर्ग व प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सुमित नागल को उसकी इस शानदार सफलता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सुमित नागल को टोकियो ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।