विदेशों में भी फलों के राजा चौसा लंगडा आम का स्वाद चख रहें है लाखों लोग

विदेशों में भी फलों के राजा चौसा लंगडा आम का स्वाद चख रहें है लाखों लोग

जापान, दुबई व चीन जैसे देशों में हर साल कई टन आम का हो रहा है निर्यात, उस्मान के 60 बीघे आम के बाग भी कर रहे है देश व विदेशी लोग के स्वाद की पूर्ति, हर साल कमा रहे है करीब 7 लाख रुपए, 350 आम के पेड़ों की कर रहे है देखभाल

राजेश सलूजा, लाडवाविदेशों में भी फलों के राजा चौसा लंगड़ा आम के स्वाद के लोग दिवाने है। हर साल टनों की मात्रा में चौसा लंगड़ा आम को सहारनपुर के रायुपर के पैक हाउस से निर्यात किया जा रहा है। यह आम अधिकतर जापान, दुबई, चीन जैसे अनेक देशों में सप्लाई किया जा रहा है। इन आमों की खपत उस्मान जैसे किसान कर रहे है। अहम पहलु यह है कि उस्मान ने अपनी 60 बीघा जमीन पर आम की करीब 153 किस्मों के 350 पेड़ लगाए है। इन आमों को बेच कर उस्मान हर साल करीब 7 से 8 लाख रुपए कमा रहे है।

उतरप्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रायुपर से उस्मान लाडवा के उप उष्णकटिंबधीय फल केंद्र में 153 किस्मों के आम ले कर आए है। इन किस्मों को देख कर इस क्षेत्र के किसान व प्रर्दशनी देखने वाले लोग हैरान है और आम की खेती से प्रेरित हो रहे है।  यहां पर किसान उस्मान ने विशेष बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से आम उत्सव जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से प्रगतिशील किसान को मंच मुहैया करवा कर प्रगति करने का एक मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि आम की खेती करना उनका पुश्तैनी काम है। इस पुश्तैनी खेती के लिए 60 बीघे में आम की करीब 153 किस्मों के 350 आम के पेड़ लगाए हुए है इन की देखभाल स्वयं व तीन अन्य लोग कर रहे है। इस खेती के लिए ज्यादा पैसा भी खर्च भी नहीं हो रहा है और हर साल करीब 7 से 8 लाख रुपए कमा रहे है।

उन्होंने कहा कि सहारनपुर व रायुपर के पैक हाउस के संचालक आम खरीदते हैै और इस पैक हाउस से आम का निर्यात जापान, दुबई व चीन जैसे देशों में किया जा रहा है। उनके बाग से करीब 4 टन आम विदेशों में बेचे रहा है। उन्होंने एक सवाल का जवाब का देते हुए कहा कि आम उत्सव में पिछले कई साल से अपनी आम की किस्मों को लेकर आ रहे है। इस बार 153 किस्मों को लेकर आएं है। उनकी किस्मों को किसान काफी पसंद कर रहे है और आम की खेती को अपनाने के लिए चर्चा कर रहे है। इससे राज्य सरकार का सपना भी साकार हो रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से किसानों को फसल चक्र अपनाने के लिए ही प्रेरित किया जा रहा है।

आम उत्सव में उस्मान की 153 आम की किस्में

प्रगितशील किसान उस्मान का कहना है कि लाडवा आम उत्सव में 153 आम की किस्मे प्रर्दशनी में रखी है जिसमें रसकलश, केसर शुगंद, रंगीला, यैस मैंगो, समरफिश, नीलम, रस पुनिया, हाथी झूल, अंगूरदाना, गोल्डन चौसा, दशहरी, लंगड़ा, चौसा, मल्लिका, अमरपाली, पत्थर, गुलाब खास, जाफरान, मासूम, रामभोग, जालिम, दिल पसंद,दिल खास, रुप की रानी, किंग कोबरा, मालदा, मोहनभोग, अम्मान, जुले खा, सुरखा कुदरत, बनका, तंबूरिया, केंड़ी, जिरया देशी, नीलम दशहरी, मैंगो करेल्या, निंबोली, हिमसागर, तिलाबंबई, बांबे ग्रीन, खपाडिया,हुस्नआरा, बारामासी, मच्छली, नेवरा, राज लोटन, बेगम पसंद, फजली, हिटलर, चाली, सन संकर, लखनवी शफेडा, शफेडाष सुकल, वर्ड मैंगो, मजनू का दिल, महक, रसीला, अल्फेंजो, जैफरानी काकडान, धनारसी लंगड़ा, शिप्या शाह पसंद, पिंजौरी लंगडा, रामकेला, केला दुगीर्लाल, गुलाब जामुन, अफसरा, हनुमान भोग, गुलपांग, प्रिंस, कश्मीरी फैजली, शाकुंभरी भोग, मैंगो ग्लास सहित अन्य किस्मे शामिल है।

देश बिजनेस हरियाणा