योगेश सूद बने वर्किंग जर्नलिस्ट आफ इंडिया के हरियाणा इकाई के अध्यक्ष

योगेश सूद बने वर्किंग जर्नलिस्ट आफ इंडिया के हरियाणा इकाई के अध्यक्ष

  • संजीव कौशिक बने महासचिव, संजय मिश्रा बने मुख्य सलाहकार

    महेश शर्मा को बनाया सलाहकार, विकास सुखीजा को  प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की मिली जिम्मेवारी

रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। वरिष्ठ पत्रकार योगेश सूद को वर्किंग जर्नलिस्ट आफ इंडिया के हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संजीव कौशिक को प्रदेश महासचिव की अहम जिम्मेदारी प्रदान की गई है। विकास सुखीजा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। संजय कुमार मिश्रा को मुख्य सलाहकार व वरिष्ठ रेडियो ब्राडकास्टर महेश शर्मा को सलाहकार बनाया है। शनिवार को सोनीपत में वर्किंग जर्नलिस्ट आफ इंडिया के हरियाणा इकाई  के स्थानीय सदस्यों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष योगेश सूद ने वर्किंग जर्नलिस्ट आफ इंडिया के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा। योगेश सूद ने कहा कि उनका पहला उद्देश्य हरियाणा के पत्रकारों को उनके अधिकार दिलाने का रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया आने वाले समय में पत्रकारों के लिए बेहद ही कल्याणकारी योजनाएं लेकर आएगा। यह योजना उनके जीवन में बहुत ही लाभदायक सिद्ध होंगी। उन्होंने बताया कि करनाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित एक विशेष मीटिंग में वर्किंग जर्नलिस्ट आफ इंडिया की हरियाणा इकाई का पुनर्गठन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भण्डारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

करनाल से विकास सुखीजा को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा राई से भूपेंद्र चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व भगत सिंह तेवतिया (पलवल) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी को सौंपी गई। संगठन सचिव पद की जिम्मेदारी पानीपत से  अशोक गुप्ता व राजकुमार भाटिया को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रचार की जिम्मेदारी करनाल जिले के हलका इंद्री के शिव बतरा को सौंपी गई है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने कहा कि वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया देश के पत्रकारों के हितों को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ रही है, इसी कड़ी में आज डिजिटल मीडिया को बढ़ावा देने के लिए देश के सोशल मीडिया को भी मान्यता दिलाने के लिए अभियान छेड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होते हैं, उनकी अनदेखी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्किंग जर्नलिस्ट आफ इंडिया की राज्य इकाई हरियाणा सरकार से डिजिटल मीडिया के पत्रकारों व रेडियो ब्राड कास्टर को सरकारी मान्यता देने की मांग करेगी और हरियाणा इकाई राज्य के पत्रकारों का, हरियाणा पत्रकार रजिस्टर तैयार करेगी, जिसकी प्रति प्रदेश सरकार को सौपेंगी। इस मौके पर उपस्थित वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी ने हरियाणा प्रदेश की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा इकाई जल्द ही हरियाणा में संगठन का विस्तार तो करेगी ही, साथ ही पत्रकारों के हितों को लेकर नई से नई योजनाओं को लागू करवाने का प्रयास भी करेगी। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय भूपेंद्र चौधरी की याद में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही कोरोना काल में काल का ग्रास बने पत्रकारों के लिए भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई।

राजनीति हरियाणा