राजेश क्वात्रा, हांसी। हांसी के विधायक विनोद भयाना, अशोक कनौजिया और अशोक ढालिया के दिशा निर्देश अनुसार भारतीय जनता पार्टी हांसी कार्यक्रम की घोषणा की गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता दुलीचंद पहलवान ने वार्ड नंबर 26 बूथ नंबर 63 में पोधे लगा कर पोधारोपण किया, ताकि लोगो तक संदेश दे सके कि ज्यादा से ज्यादा पोधे लगाए। अपने आस पास के पर्यावरण को बचाए। अपना सहयोग दे और पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के हित के लिए अनेकों कार्य करती है, चाहे वह वैक्सीनेशन का हो चाहे पौधारोपण का हो, पर्यावरण को बचाने के लिए भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकार्ताओ ने पौधारोपण का अभियान चलाए हुए हैं। कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। इस अवसर पर दीपक, जोनी, कमला, शांति, गीता, पवन, मुन्नी, किरण, प्रेम, कमला आदि उपस्थित थे।