सोनीपत। थाना सिविल लाईन पुलिस ने दुराचार करने की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवीन निवासी सिक्का कालोनी शहर सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि 29 जून को सोनीपत निवासी एक नाबालिग लड़की ने थाना सिविल लाईन सोनीपत में शिकायत दी थी कि किसी ने उसके साथ दुराचार किया है।
अनुसंधान टीम में नियुक्त महिला उ0नि0 सुदेश ने टीम के साथ कार्यवाही करते हुए पीड़िता का शारीरिक डाक्टरी परीक्षण करवाने के उपरान्त न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी तरफ कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल आरोपी प्रवीन निवासी सिक्का कालोनी शहर सोनीपत को गिरफतार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।