टोक्यों ओलम्पिक को लेकर शहर के पांच स्थानों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट

टोक्यों ओलम्पिक को लेकर शहर के पांच स्थानों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट

  • उपायुक्त ने बधाई के साथ बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाडियों को दी शुभकामनाएं

रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए जिला में पांच स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाएं गए हैं। जिसके माध्यम से ओलंपिक मे भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी जा रही है। सोनीपत शहर में सुभाष स्टेडियम, सीआरजेड कॉलेज, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा तथा लघु सचिवालय में सेल्फी प्वाइंट बनाएं गए हैं। टोक्यो में 32 वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ 23 जुलाई, 2021 से 05 सितंबर, 2021 तक प्रस्तावित है। जिसमें प्रतिभाग करने वाले भारतीय खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रर्दशन की शुभकामनाएं लोगों द्वारा सेल्फी प्वाइंट में अपनी सेल्फी लेकर दी जाएगी।

उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि सोनीपत जिला के सात खिलाडिय़ों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है, जिनमें पांच महिला खिलाड़ी और दो पुरूष खिलाड़ी शामिल हैं। जिला ही नहीं प्रदेश के लिए यह गौरवमयी उपलब्धि है। उपायुक्त सिवाच ने टोक्यो ओलंपिक के लिए चुने गए सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने चयनित खिलाडिय़ों को ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि कुश्ती और हॉकी में सोनीपत के खिलाडिय़ों ने सदैव चमक बिखेरी है। एक बार पुन: इन दोनों खेलों में जिला के खिलाडिय़ों ने जिले का नाम रोशन किया है। खेलों की धरती सोनीपत के इन खिलाडिय़ों से सभी को सफल प्रदर्शन की उम्मीद है।

खेल हरियाणा