रणबीर सिंह, जींद। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष भाई सतीश जैन ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में किसी भी छोटे से छोटे व्यापारी को भी चाहे वह रेडी, पड़ी, सब्जी, सुनार, मनिहार, जूते वाला, पान वाला, बीड़ी, सिगरेट, चाय वाला किसी भी व्यापारी को प्रशासन व सरकार द्वारा परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उसके लिए इंडियन नेशनल लोकदल व्यापार मंडल 24 घंटे व्यापारियों के साथ है।
इनेलो व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश ने जारी ब्यान में कहा कि व्यापारियों की पुख्ता सुरक्षा का इंतजाम, सस्ते ब्याज पर आर्थिक सहायता, मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था इंस्पेक्टर राज से मुक्ति शहर के अंदर पूरे प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस द्वारा जोर जबरदस्ती से काटे जाने वाले छोटे वाहनों के चालान की रोकथाम के लिए व्यापारियों को प्राकृतिक आपदा में तुरंत सहायता देना सरकार का कार्य है। व्यापारी हर प्रकार से शासन और प्रशासन का सहयोग करता है। इंडियन नेशनल लोकदल व्यापार मंडल हरियाणा प्रदेश हर समय प्रदेश के व्यापारी के साथ तन से मन से धन से खड़ा हुआ है।
हमारा मकसद प्रदेश में व्यापारी अमन शांति और भाईचारे से अपना व्यापार सुचारू रूप से करें। इस कवायद को लेकर है और हरियाणा सरकार से व्यापार मंडल इनेलो यह भी मांग करता है कि ऑनलाइन व्यापार को वह प्राइवेट फाइनेंसिंग और ब्याज और वायदा व्यापार पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाकर प्रदेश में छोटे व्यापारियों की मदद करें और उनको अपनी रोजी-रोटी कमाने के अवसर प्रदान करें। कभी सैंपल के नाम पर कभी चेकिंग के नाम पर किसी भी व्यापारी को शासन और प्रशासन तंग ना करें। इस दौरान भाई मनीष जैन प्रदेश सचिव व्यापार मंडल इनेलो हरियाणा, जिला अध्यक्ष भाई राकेश जैन, व्यापार मंडल इनेलो भाई मुकेश जैन, आनंद जैन, राज कुमार गोयल, बालकिशन शर्मा आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।