योग से मानसिक व शारीरिक बल मिलता : सुषमा पंचाल

योग से मानसिक व शारीरिक बल मिलता : सुषमा पंचाल

राजेश  क्वात्रा, राजेश सलूजा, हांसीभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बहन सुमित्रा चौहान के दिशानिर्देश अनुसार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बहन सुषमा पंचाल ने सिटी मंडल अध्यक्ष व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर टाउन पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। मुख्य अतिथि  विधायक डॉक्टर कमल गुप्ता ने टाउन पार्क में पहुंचकर योग दिवस मनाया व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग किया।

योगाचार्य संतोष कुमार शास्त्री, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बहन सुषमा पंचाल ने बताया भारतीय जनता पार्टी जन सेवा और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत देश की एकमात्र राजनीतिक संगठन है। जिसके कार्यकर्ता समाज और देश हित में समर्पित होकर कार्य करते हैं। सुषमा ने बताया कि हिसार जिले के 22 के 22 मंडलों में जगह-जगह योग दिवस मनाया गया हैञ वह लोगों को योग के गुणों प्रति जनता को प्रेरित किया गया है और सभी के साथ मिलकर नारा भी लगाया गया है।  उन्होंने कहा कि योग से मानसिक व शारीरिक बल मिलता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। इसलिए तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग आवश्यक है।

राजनीति हरियाणा हेल्थ